ईंट-पत्थर वाला प्यार

ईंट-पत्थर वाला प्यार

चांदनी आज अपनी छत पर अपने बाल सुखा ही रही थी कि सलमान की नज़र अचानक उसपर पड़ती है। सलमान चांदनी का पड़ोसी है, जो दिल ही दिल में चांदनी को बहुत पसंद करता है, और छुप छुपकर उसे अपनी छत से देखता है।

ईंट-पत्थर वाला प्यार

अब तो चांदनी भी समझने लगी थी कि सलमान उसको पसंद करता है, इसलिए अब वो भी जानबूझकर रोज़ छत पर आने लगती है। लेकिन रोज़ की तरह आज सलमान उसको छत पर नहीं दिखाई देता।

ईंट-पत्थर वाला प्यार

3 दिन ऐसे ही गुजर जाते हैं, लेकिन सलमान का कोई अता पता नहीं रहता। अब चांदनी दिल ही दिल में बहुत घबरा जाती है कि आखिर ऐसा क्या हुआ है, जो सलमान दिखाई नहीं दे रहा। उसको ऐसा महसूस हो रहा था, जैसे उसका दिल उसके मुंह में आ रहा हो।

ईंट-पत्थर वाला प्यार

आखिर में हारकर चांदनी सलमान के घर जाने का फैसला करती है। चूंकि सलमान की बहन चांदनी के साथ कॉलेज में ही पढ़ती थी, इसलिए चांदनी के लिए उसके घर जाना आसान काम था।

ईंट-पत्थर वाला प्यार

चांदनी जब सलमान के घर पहुंचती है तो वह देखती है कि सलमान बहुत बीमार है। चांदनी आंखों में आसूं भरकर सलमान की तरफ देखती है और सलमान चांदनी की तरफ।

ईंट-पत्थर वाला प्यार

लेकिन दोनों ही एक दूसरे से कुछ नहीं कह पाते, क्योंकि वहां पर सलमान की बहन भी मौजूद रहती है।

ईंट-पत्थर वाला प्यार

सलमान की बहन जब किसी काम से किचन में जाती है तो चांदनी जल्दी से एक कागज में अपना नंबर लिखकर सलमान के रूम में फेंक देती है।

ईंट-पत्थर वाला प्यार

फिर चांदनी के वापस घर जाने के बाद सलमान चांदनी को कॉल करता है। फिर दोनों की बातें होने लगती हैं।

ईंट-पत्थर वाला प्यार

सलमान और चांदनी की बातें जब हद से ज़्यादा बढ़ जाती हैं तो सलमान के घर वालों को इस बात का पता चल जाता है।

ईंट-पत्थर वाला प्यार

सलमान की अम्मी सलमान को चांदनी से बात करने से मना करती हैं, लेकिन सलमान अपनी अम्मी से कहता है कि बस वह टाइम पास के लिए बात करता है। कुछ दिनों बाद बात करना बंद कर देगा।

ईंट-पत्थर वाला प्यार

सलमान की अम्मी भी फिर ज़्यादा ज़ोर नहीं डालती। लेकिन कहीं न कहीं सलमान की अम्मी के दिल में डर बना रहता है, इसलिए वह सलमान को बार बार समझाती हैं।

ईंट-पत्थर वाला प्यार

एक दिन सलमान अपना फोन चार्ज में लगाकर सोने चला जाता है। चांदनी सलमान को कॉल करती है,लेकिन फोन Silent Mode पर रहता है, इसलिए उसे फोन की आवाज़ सुनाई नहीं देती।

ईंट-पत्थर वाला प्यार

जब सलमान चांदनी की कॉल Receive नहीं करता तो चांदनी को गुस्सा आ जाता है और उसको लगता है कि सलमान के घर वालों ने उसे मेरे खिलाफ भड़का दिया है।

ईंट-पत्थर वाला प्यार

चांदनी कई बार सलमान को कॉल ट्राय करती है, जब कॉल रिसीव नहीं होती तो वो गुस्से से आग बबूला हो जाती है और अपनी छत पर जाकर सलमान के घर ईंट पत्थर की बरसात करती है।

ईंट-पत्थर वाला प्यार

जब चांदनी सलमान के घर ईंट मारती है तो सलमान की अम्मी और सलमान की बहन डर जाती हैं। सलमान की बहन जाकर सलमान को बताती है कि चांदनी गुस्से में घर में ईंट-पत्थर फेंक रही।

ईंट-पत्थर वाला प्यार

सलमान जल्दी से छत पर जाता है और देखता है कि चांदनी गुस्से से आग बबूला है। वो उसे फौरन कॉल लगाता है और समझाता है कि उसके कॉल Receive ना करने का Reason उसकी नींद थी।

ईंट-पत्थर वाला प्यार

इधर चांदनी कुछ भी समझने को तैयार नहीं रहती, लेकिन बहुत समझाने के बाद चांदनी कहती है कि वो सलमान से शादी करना चाहती है कुछ दिनों में और सलमान अपने घर वालों को समझाए ऐसा कहती है।

ईंट-पत्थर वाला प्यार

सलमान भी चांदनी से मोहब्बत करने लगा था, इसलिए अपनी अम्मी से अपनी और चांदनी की शादी की बात करता है।

ईंट-पत्थर वाला प्यार

चांदनी की अम्मी बहुत गुस्से में रहती हैं और सलमान के लाख समझाने के बाद भी वो उन दोनों की शादी के लिए नहीं मानती। वो कहती हैं कि "मैं ऐसी लड़की से कभी अपने बेटे की शादी नहीं करूंगी, जो घर में ईंट-पत्थर मारे।

ईंट-पत्थर वाला प्यार

सलमान की अम्मी सलमान को कसम दे देती हैं, चांदनी से बात ना करने की।

ईंट-पत्थर वाला प्यार

जब सलमान चांदनी से बात नहीं करता तो चांदनी समझती है कि सलमान ने उसे धोखा दे दिया और वो कुछ गुंडे लेकर सलमान के घर उसे मार खिलवाने पहुंचती है।

ईंट-पत्थर वाला प्यार

सलमान की अम्मी सलमान को पीछे के रास्ते से अपनी बहन के घर भगा देती हैं। और कुछ दिन वो वहीं रहता है।

ईंट-पत्थर वाला प्यार

सलमान को भी चांदनी से दूरी बर्दाश्त नहीं होती और वो फिर से बिना अपने घर वालों को बताए, फोन पर बातें करने लगते हैं। बात इतनी आगे बढ़ जाती है कि दोनों एक दूसरे से छुपर शादी कर लेते हैं।

ईंट-पत्थर वाला प्यार

लेकिन अभी भी सलमान के घर वालों को कुछ पता नहीं चलता। लेकिन जब सलमान का एक Baby हो जाता है तो धीरे धीरे सबको खबर हो जाती है। सलमान की अम्मी जब कसम देकर सलमान से पूछती हैं तो सलमान सारी सच्चाई बता देता है।

ईंट-पत्थर वाला प्यार

सलमान की अम्मी टूट सी जाती हैं और सलमान से कहती हैं कि मैं तुम्हे एक पल इस घर में बर्दाश्त नहीं कर सकती। यह लो दूसरे घर की चाबी और वहीं रहो अपनी बीवी के साथ।

ईंट-पत्थर वाला प्यार

सलमान आंखों में आंसू लिए चला जाता है। सलमान कभी कभी अपनी अम्मी से मिलने आता है, लेकिन चांदनी को साथ नहीं लाता।

ईंट-पत्थर वाला प्यार

एक दिन सलमान की अम्मी बहुत बीमार पड़ जाती हैं। चांदनी सलमान की अम्मी का खूब ख्याल रखती है। उनकी देखभाल करती है। इससे सलमान की अम्मी का दिल पिघल जाता है और वो चांदनी सलमान और उनके Baby को अपना लेती हैं।

ईंट-पत्थर वाला प्यार

इस तरह फिर सब आपस में खुशी खुशी रहने लगते हैं।

यह भी पढ़ें –

अपाहिज से मोहब्बत का सिला