विराट अनुष्का की लव स्टोरी ऐसे हुई शुरू – Virat Kohli Love Story with Anushka Sharma

Virat Kohli Love Story with Anushka Sharma – Anushka Sharma and  Virat Kohli Love Story – Virat Kohli Love Life – Anushka Sharma Love Story

Virat Kohli Love Story with Anushka Sharma in Hindi :

जैसा कि आप सभी जानते हैं अनुष्का एक बहुत ही बेहतरीन फिल्म एक्ट्रेस हैं। वहीं विराट कोहली एक बढ़िया और जाने-माने भारतीय क्रिकेटर हैं। कोई सोच भी नहीं सकता था कि एक फिल्म एक्ट्रेस और क्रिकेट खिलाड़ी की भी इतनी खास और इंटरेस्टिंग लव स्टोरी हो सकती है। जी हां विराट और अनुष्का की प्रेम कहानी बेहद दिलचस्प है। एक आम इंसान की तरह उन्होंने सच्चा प्यार किया और उस मोहब्बत को अंजाम देकर शादी के बंधन में भी बंध गए, और उन्होंने अपने सच्चे प्यार को साबित किया। तो आइए जानते हैं विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की लव स्टोरी के बारे में।

Virat Kohli Love Story with Anushka Sharma in Hindi

विराट और अनुष्का शर्मा की मुलाकात एक शैम्पू की ऐड में हुई थी। यहीं से उनकी दोस्ती शुरू हुई और फिर दोस्ती को प्यार में बदलने में कितना वक्त लगता है।

यह भी पढ़ें – कैटरीना कैफ़ और विक्की कौशल की लव स्टोरी

अनुष्का और विराट की पहली मुलाकात अगस्त 2013 में शैम्पू के ऐड की शूटिंग के बीच हुई थी। विराट जब पहली बार अनुष्का से मिले तो उनको थोड़ी हिचकिचाहट और घबराहट हो रही थी, लेकिन फिर भी अनुष्का की हील वाली सैंडल पर विराट ने उनका मजाक बनाया और कहा “इससे ज्यादा ऊंची हील नहीं थी क्या?” इतना कहकर विराट कोहली जोर जोर से हंसने लगे। बस यहीं से अनुष्का और विराट के बीच काफी गहरी दोस्ती हो गई। फिर दोनों एक दूसरे के साथ वक़्त भी बिताने लगे। विराट और अनुष्का ज्यादातर साथ-साथ दिखाई देने लगे। दोनों एक दूसरे से ज्यादा से ज्यादा मिलने लगे। लेकिन इतनी मुलाकातों के बाद भी दोनों मीडिया की नज़रों से बचना चाह रहे थे और अपने रिलेशनशिप को जाहिर नहीं करना चाहते थे।

उनकी जो भी खबरें मीडिया में आती थीं, दोनों उससे इनकार कर देते थे। इसी दौरान मीडिया में अनुष्का ने अपने एक इंटरव्यू में खुद कहा कि “जरूरी नहीं है कि जो भी खबरें आएं वह सच ही हों” उन्होंने यह भी कहा कि “और अगर आप जानना चाहते हैं कि विराट मेरे दोस्त हैं या नहीं? तो विराट मेरे दोस्त भी हैं और वह मेरे घर भी आते हैं।” अनुष्का ने अपने इंटरव्यू में यह भी बताया कि वह विराट को एरोगेंट समझती थीं। लेकिन जैसे-जैसे उनसे मुलाकातें बढ़ती गयीं अनुष्का की सोच गलत साबित होने लगी और उन्हें यकीन हो गया कि विराट एक अच्छे समझदार और जिंदादिल इंसान है।

यह भी पढ़ें – अंकिता लोखंडे और विक्की जैन की लव स्टोरी

विराट और अनुष्का लगातार अपने रिलेशनशिप को छिपा रहे थे। लेकिन इसके बावजूद न्यूजीलैंड फरवरी 2014 में दोनों साथ-साथ एक दूसरे का हाथ थामे हुए नजर आए। और इस वक्त भारत की टीम न्यूजीलैंड के दौरे पर थी। इन सब के बाद अनुष्का अपनी मूवी “बॉम्बे वेलवेट” की शूटिंग के लिए श्रीलंका गई हुई थीं और वहां से विराट के जन्मदिन की मुबारकबाद देने उदयपुर आयीं। यह प्यार नहीं था तो और क्या था? कोई कितना भी छुपा ले लेकिन प्यार ऐसी चीज है जो जितना छुपाओ उतना और ज्यादा नजर आता है। अनुष्का और विराट ज्यादा से ज्यादा टाइम स्पेंड करते और छुप-छुपकर मिला करते थे। उन दोनों को एक दूसरे के साथ रहना अच्छा लगने लगा था और दिल ही दिल में दोनों एक-दूसरे को पसंद करने लगे थे। दोनों ने एक दूसरे से प्यार का इजहार भी कर दिया था। लेकिन दोनों ने दुनिया से अपने प्यार को छिपाकर रखा था।

लेकिन जब उनके मिलने जुलने की चर्चा हद से ज्यादा बढ़ गई और लोग तरह तरह की बातें करने लगे तो मजबूर होकर विराट और अनुष्का को अपने रिलेशनशिप के बारे में बताना पड़ा। और 2014 के आखिर में दोनों ने इस बात का ऐलान कर दिया कि वो दोनों एक दूसरे से बेहद प्यार करते हैं। 2014 में ही श्रीलंका से एक मैच में विराट ने जब शतक लगाया तो अनुष्का को अपने बैट से फ्लाइंग किस दिया। ऐसा करके विराट ने अपने और अनुष्का के रिलेशनशिप के बारे में पूरी दुनिया को बता दिया और जिसको नहीं भी पता था उसको भी इन दोनो के बारे में पता चल गया। विराट ने सबसे साफ-साफ कह दिया था कि वो दोनों एक दूसरे से सच्चा प्यार करते हैं, और उन्हें किसी से भी इस मोहब्बत को छुपाने की जरूरत नहीं है।

Virat Kohli Love Story with Anushka Sharma – Anushka Sharma and  Virat Kohli Love Story – Virat Kohli Love Life – Anushka Sharma Love Story

इसके बाद विराट और अनुष्का ने एक साथ बहुत से ऐड किए, जिसमें से एक ऐड मान्यवर में दोनों साथ दिखें। यह ऐड एक शादी के थीम पर था और दोनों इसमें एक दूसरे से शादी के बाद के वादे करते दिखाई देते हैं। उनका यह प्यारा सा वीडियो लोगों को काफी पसंद आया और यह बहुत ज्यादा वायरल भी हुआ।

इसके बाद 2016 में यह भी खबरें आने लगी थी कि इस प्यारे से रिलेशनशिप में दूरियां आ गई हैं, और लोग इनके ब्रेकअप की भी बातें कर रहे थे। अब बात सच रही हो या झूठ। दोनों की दूरियां खत्म हुई और दोबारा से दोनों साथ-साथ नजर आने लगे। फिर से दोनों सोशल मीडिया पर अपने प्यार का इजहार करने लगे। अनुष्का और विराट के फैंस इन दोनों की जोड़ी को विरुष्का (Virushka) के नाम से पुकारने लगे थे।

अनुष्का और विराट ने अपने प्यार भरे रिलेशनशिप को शादी का नाम देने का फैसला किया और जल्द ही इनकी शादी की खबरें भी आने लगी। विराट और अनुष्का 11 दिसंबर 2017 इटली में शादी के बंधन में बंध गए और दोनों ने यह साबित कर दिया कि दोनों का प्यार सच्चा था। शादी के बाद भी दोनों का रिश्ता बहुत ही खूबसूरत चल रहा है। दोनों इतना बिजी होने के बाद भी एक दूसरे के लिए टाइम निकालते हैं और एक दूसरे के साथ वक्त गुज़ारते हैं। एक दूसरे का ख्याल रखते हैं और एक बेहतर लाइफ गुजार रहे हैं।

यह भी पढ़ें – Kapil Sharma की प्रेम कहानी किसी फिल्म स्टोरी से कम नहीं

इनकी खूबसूरत लाइफ में और भी ज्यादा खुशी आ गई जब 11 जनवरी 2021 को इनकी बेटी वामिका ने जन्म लिया। विराट और अनुष्का अपनी प्यारी सी बेटी वामिका को बहुत ज़्यादा प्यार करते हैं और उसकी बहुत केयर भी करते हैं। इस तरह से विराट और अनुष्का का यह दोस्ती से शुरू हुआ सफर शादी के बंधन में बंध गया। एक खूबसूरत रिलेशनशिप जो दोस्ती से प्यार में बदली और प्यार से शादी में। इसे कहते हैं एक बेहतर रियल लव स्टोरी और बेहतर रियल लाइफ।

Virat Kohli Love Story with Anushka Sharma – Anushka Sharma and  Virat Kohli Love Story – Virat Kohli Love Life – Anushka Sharma Love Story

Moral – ज़िन्दगी में कब किससे और कहां प्यार हो जाए कुछ पता नहीं। लेकिन जब सच्चा प्यार होता है तो भले ही आप उसे दुनिया से छुपाने की कितनी भी कोशिश करें, एक वक़्त के बाद वह सबके सामने ज़ाहिर हो ही जाता है। जैसे विराट और अनुष्का का हुआ और फिर दोनों ने अपनी मोहब्बत को शादी का नाम दिया।

Leave a Comment

Translate »
error: Content is protected !!