Saccha Pyar Most Romantic Love Story In Hindi

Saccha Pyar

Saccha Pyar :

Saccha Pyar Most Romantic Love Story In Hindi – Love Story In HIndi

प्रिया आज अपने परिवार के साथ एक बिल्डिंग में किराए के कमरे में शिफ्ट हुई थी वो अपना सब सामान सेट कर ली थीं प्रिया जैसे ही रूम के बाहर निकली वहा देखा कि बहुत लोग उस बिल्डिंग में रहते है तभी उसकी नज़र रोहित पे पढ़ी और प्रिया रोहित को देखकर सोचने लगी यह लड़का कौन है कितना हेंडसम है। प्रिया को रोहित इतना अच्छा लगा कि प्रिया रोहित को एक टक देखती ही रह गई जैसे ही रोहित कि निगाह प्रिया पे पढ़ी प्रिया शर्मा के अपने रुम में चली गई।

प्रिया के दिल दिमाग में अब बस रोहित रहता वो रोहित के बारे में जानना चाहती थी यह लड़का कौन है कौन से रूम में रहता है क्या करता है फैमिली के साथ रूम पे रहता है या अकेले पढ़ाई के वजह से रहता है।प्रिया सोचने लगी मम्मी से इस लड़के के बारे में पता लगाऊंगी तो शक करेगी एक आइडिया सोचते हैं किसी दूसरे से पता करते हैं।प्रिया छत पे घूमने गई वहा उसको एक बूढ़ी औरत दिखती है प्रिया उस बूढ़ी औरत से बाते करती है दादी ठीक है आप में दो दिन पहले यहां आई हु दादी अच्छा बिटिया क्या करती हो तुम प्रिया दादी में अभी कॉलेज कि पढ़ाई कर रही हु।

प्रिया दादी से बात कर रही थी तभी रोहित छत पे आ जाता है। दादी रोहित से कहती हैं नाश्ता कर लिए बेटे मम्मी तुम्हारी कब से तुम्हे ढूंढ रही है रोहित हा दादी मिल लिया में मम्मी से प्रिया समझ गई यह रोहित को अच्छे से जानती है इनसे रोहित के बारे में पूछते हैं।प्रिया दादी से पूछने लगी दादी यह कौन है आपके दादी मेरा पोता है। प्रिया अच्छा दादी आप कब से यहां रह रही है दादी हस के बोली में इस घर में दुल्हन बन के आई थी प्रिया मतलब दादी बोली मेरी ही बिल्डिंग है प्रिया अच्छा दादी यह बात है मैने आपको भी किरायदार ही समझा था।

दादी प्रिया के बताने लगी मेरी बहु है जिसके दो बेटे हैं एक शोभित और दूसरा यह रोहित शोभित कि शादी हो गई है अब रोहित कि करनी है। प्रिया को जब पता चला कि यह बिल्डिंग रोहित कि है और रोहित एक अमीर लड़का है प्रिया सोचने लगी मैं गरीब हु यह अमीर मुझे रोहित के बारे में नही सोचना चहिए। प्रिया एक दिन अपने रुम के बाहर बालकनी में खड़ी नहा कर अपने बाल सुखा रही थी जैसे ही वो पीछे देखी देखा रोहित उसे मुस्कुरा के देख रहा है प्रिया भी उसे देख कर मुस्कुरा कर अंदर चली गई।

एक दिन दादी प्रिया से कुछ उठाने को बोली प्रिया वहा पहुंच नही पा रही थी और उठाने कि कोशिश कर रही थी तभी रोहित आता है उठा देता है और प्रिया को छेड़ने लगता है दादी प्रिया पहुच नही पा रही थी आप उससे कहने लगीं यह कहकर रोहित हंसने लागा। प्रिया शाम को छत पे खुली हवा लेने गई तभी वहा रोहित पतंग उड़ाने पहुंच जाता है। रोहित प्रिया के पास आता है कहता है प्रिया तुमको मेरी कल कि बात बुरी लग गई थी क्या सॉरी प्रिया जी प्रिया कहने लगीं नही ऐसी कोई बात नही है और आज दादी नही आई रोहित कहने लगा आज दादी मम्मी के साथ बाहर गईं हैं। 

आज आपसे पहली बार अकेले मिल रहें हैं वैसे तो हमेशा कोई न कोई आ जाता है वैसे प्रिया आज तुम पीले सूट में बहुत अच्छी लग रही हो और यह जो काजल लगा ली हो कुछ ज्यादा ही प्यारी लग रहीं हों प्रिया तुम पीले सूट पहन के आंखो में काजल ना लगाया करो कही कोई तुम्हारा दीवाना ना बन जाए। प्रिया कहने लगी अब मैं इतनी भी अच्छी नहीं हुं। रोहित ने कहा जो भी कहो प्रिया तुम मुझे बहुत अच्छी लगती हो। प्रिया मैने तुम्हारी बस तारीफ कि है तुम्हे बुरा तो नहीं लगा ना प्रिया नही कोई बात नही वैसे आप भी बहुत अच्छे हैं। 

दूसरे दिन प्रिया छत पे गई दादी वहा थी तभी रोहित आ जाता है सोचने लगता है दादी को तब ही आना होता है जब प्रिया आती है अब मैं प्रिया से बात कैसे करूंगा। प्रिया दादी से बाते करती हैं रोहित उसे दूर से इशारा करता है यह जाए तो तब हम दोनो में बाते हो प्रिया रोहित का यह इशारा देखकर मुंह नीचे करके मुस्कराने लगती है जिससे दादी कुछ ना समझ पाए।रोहित झूठ बोलता है दादी ऐसा लग रहा है जैसे बुआ आई है नीचे दादी बिना बताए हां उनकी ही आवाज लग रही है मैं बुआ के पास जा रहा हुं। दादी रोहित से कहने लगी मै जाती हु पहले तुम यह सूखे कपड़े नीचे ले आना। 

Romantic Love Story In HIndi – Saccha Pyar – Pyar Ki Kahani – Saccha Pyar – Real Love Story In Hindi – Saccha Pyar – True Love Story In HIndi

रोहित खुश हो गया कि प्लान काम कर गया अब रोहित और प्रिया अकेले थी। प्रिया रोहित से कहती है कि बड़े तेज़ है आप दादी को बहाने से नीचे भेज दिया। रोहित कहने लगा हा इससे पहले कि कोई और आ जाए तुम मुझे अपना नम्बर दे दो वही बाते कर लेगे प्रिया रोहित को अपना नंबर देती है और नीचे आ जाती है। प्रिया घर का कुछ काम करने के बाद रोहित जब फोन देखती है तो रोहित का मैसेज आया था। दोनो एक दूसरे से बाते करने लगते हैं।प्रिया खुश रहती है रोहित जैसे हैंडसम और अमीर लड़का उस पर फिदा है।

दस दिन दोनो में बाते होने के बाद रोहित ने एक प्लान किया। फुल मून कि रात चारो तरफ चांदनी रात थी आसमान में तारे चमक रहे थे ठंडी ठंडी हवा चल रही थी। तभी रोहित प्रिया को कॉल करके छत पे बुलाता है। प्रिया सोचती रात का टाइम है कही रोहित उसके साथ कुछ गलत ना करे प्रिया कहती हैं इस टाइम क्यों बुला रहे हो रोहित कहता प्रिया डरो मत मैं कुछ भी तुम्हारे साथ गलत नहीं करूंगा बस थोड़ी देर के लिए ऊपर आ जाओ।प्रिया जैसे ही ऊपर जाति है रोहित पहले उसकी आंखे बंद कराता है। फिर कहता है प्रिया आंखे खोलो जैसे ही प्रिया आंखे खोलती है देखती हैं कि रोहित घुटने के बल बैठ कर हाथ में गुलाब का एक खुबसूरत सा बुके लिया था जिसमे कुछ चॉकलेट थी। 

रोहित प्रिया से कहता है प्रिया मैं तुमसे बहुत प्यार करता हु क्या तुम मुझसे शादी करोगी प्रिया रोहित के प्रपोजल से बहुत खुश हो जाती हैं कहती हैं रोहित मैं भी तुमसे बहुत प्यार करती हु और दोनो एक दूसरे के गले लग जाते है।रोहित अब प्रिया के रूम में ज्यादा रहने लगता प्रिया कि मम्मी रोहित को बहुत पसंद करती हैं। रोहित प्रिया कि मम्मी को अपनी मां जैसे मानता है उनका सब बाहर का काम उनके लड़के से पहले करता है।प्रिया रोहित को अपने हाथ का पकवान खिलाती रोहित प्रिया कि पढ़ाई में उसकी मदद भी करता।

आज प्रिया का बर्थडे था रोहित प्रिया को विष किया और बोला बाबू मैं तुमसे बाहर मिलूगा कोई देख भी लेगा इस वजह से हम दोनो घर पे ही अकेले मिल लेगे। रोहित प्रिया को बोलता नीचे वाला एक रूम खाली तुम घर पे कॉलेज का बहाना बना कर वहा आ जाना। प्रिया घर पे कॉलेज का बहाना बनाकर रोहित के बताए बिल्डिंग के एक रूम में पहुंच जाती है देखती है रूम सजा हुआ था गुलाब के फूल ढेरो चॉकलेट और  एक बर्थडे केक रखा था। 

प्रिया रोहित यह सब करने कि क्या ज़रूरत थी। रोहित कहने लगा मेरी बाबू का बर्थडे है मजाक बात है क्या यह तो कुछ भी नही है तुमने तो मेरी सबसे बड़ी चीज़ मेरा दिल ही चुरा लिया है। प्रिया केक कट करती है और रोहित को खिलाती हैं और रोहित उसे दोनो एक दूसरे को लिप किस भी करते है। एक घंटे तक खुद प्यार भरी बाते करते हैं। रोहित प्रिया को कहता है प्रिया मैंने तुम्हे दिल से अपनी पत्नी मानता हुं प्रिया कहती कहने वाले कुछ भी कह देते हैं सच में मूझसे इतना प्यार करते हो तो यह बताओ शादी कब करोगे मुझसे। 

Most Romantic Love Story In HIndi Sacha Pyar – Pream Kahani – Saccha Pyar – Romantic Love Story In Hindi – Saccha Pyar

रोहित कहता प्रिया में तुम्हारे इतना क़रीब हुं मुझे डर लगता है तुम्हे खोने से हम दोनो के घर वाले नही माने तो हम दोनो एक दूसरे से दूर हो जाएंगे ना बात कर पाएंगे ना मिल पाएंगे। प्रिया कहती तो बिना बात किए शादी कैसे करेगे आप बस यह समझो जो भी दूरियां होगी वो बस कुछ दिनों के लिए होगी। प्रिया रोहित से कहती है तुमको पता है कल रात जब हम दोनो छत पे बैठे थे इस बिल्डिंग वो आंटी देख ली थी और सबको बता दी बहुत लोगो को हम दोनो के बारे में पता चल गाया है अब तो चर्चे होते हैं हमारी प्रेम कहानी के।

रोहित कहता है बाबू मैं आज ही घर पे बात करके रिश्ता भेजवाता हु तुम्हारे घर यह कहकर दोनो एक दूसरे के गले लग जाते है कि ना जानें अब यह हसीन मुलाकात कब होगी। रोहित अपने घर रिश्ते कि बात करता है रोहित के मम्मी पापा गुस्सा हो जाते है अगर अपने पसंद से ही शादी करना था तो अपने कास्ट कि अमीर लड़की देखते ना किरायदार कि लड़की से शादी नही करा सकते तुम प्रिया को भूल जाओ।रोहित रोने लगता है पर कोई भी रोहित कि नही सुनता है। रोहित के मम्मी पापा साफ कह दिए चाहे कुछ भी हो जाए प्रिया से तुम्हारी शादी नही हो सकती 

रोहित को रोता देखकर दादी रोहित को चुप कराती है मत रो मेरा बच्चा में बात करूंगी प्रिया के मम्मी पापा से। शाम का टाइम था प्रिया के घर पे चाय नाश्ता चल रहा था तभी दादी प्रिया के रूम में आ जाती है। प्रिया कि मम्मी चाय लीजिए दादी दादी कहती है बहुत ज़रूरी बात करने के लिए यहां आएं हैं। प्रिया कि मम्मी कैसी बात दादी। दादी कहती हैं प्रिया और रोहित के बारे में सबको पता चल गाया है लोग अब बाते करते हैं प्रिया बदनाम हो चुकी है ज्यादा बदनामी से अच्छा है दोनो कि शादी कर दो। रोहित कि मम्मी प्रिया को पसंद नही करती पर वो भी मान जाएगी।

रोहित कि दादी के जाने के बाद प्रिया के पापा और मम्मी प्रिया को बहुत मारते है और फोन छीन लेते है प्रिया बहुत रोती है तभी प्रिया के पापा प्रिया कि मम्मी से कहती है समान पैक कर लो हम लोग आज से यह घर छोड़ रहे है क्योंकि तुम्हारी बेटी से हमे इस घर में रहने लायक नही छोड़ा।प्रिया अब रोहित के बिल्डिंग से से दूर दूसरे मोहल्ले में रहने लगी थी। प्रिया कि मम्मी ने प्रिया को दूसरे शहर अपने मायके प्रिया के नानी के घर भेज दिया। प्रिया के नानी के यहां सबको रोहित के बारे में पता था सब प्रिया पे नज़र रखते प्रिया किसी से बात तो नही  कर रही है।

Sad Story In Hindi – Saccha Pyar – Dard Bhari Kahani – Saccha Pyar – Breakup Love Story In HIndi – Saccha Pyar – Most Romantic Love Story In Hindi

दस दिन ऐसे ही बीत गए प्रिया को अब रोहित कि याद आ रही थी प्रिया ने एक दिमाग़ लगाया एक दिन जब सब काम पे चले गए प्रिया घर से बाहर निकल कर एक शॉप के फोन से रोहित को कॉल करती रोहित मैं तुम्हारे बिना नहीं रह पा रही हुं बहुत रिस्क लेकर तुमको घर से बाहर निकल कर तुमको कॉल किए है। रोहित कहता है बाबू तुम परेशान न हो हम दोनो को कोई भी अलग नही कर सकता है मैं तुमको ऑनलाइन फोन भेजवा रहा हु। प्रिया कहती है सुनो रोहित गलती से भी फोन मेरे घर पे ना भेजना मै अपने दोस्त का एड्रेस देती हु उस एड्रेस पे फोन भेजना प्रिया को रोहित को अपने दोस्त का पता देती है।

प्रिया घर आती हैं तो उसे बहुत डाट पढ़ती है क्योंकि प्रिया के मामा से मोहल्ले में किसी ने शिकायत कि प्रिया किसी लड़के से बात कर रही थीं। कुछ दिन बाद रोहित का भेजा फोन प्रिया को मिल गया अब प्रिया बहुत खुश थी रोहित से बहुत बाते करती। रात को जब पूरा घर सो जाता तब प्रिया छत पे जाकर रोहित से बाते करती।वीडियो कॉल पे रोज़ रोहित को देखती। रोहित प्रिया से कहता है कि बाबू अब मैं तुमसे ज़्यादा बाते नही करूगा क्योंकि मुझे बहुत पैसे कमा कर अपना खुद का घर बनाना है जिससे मैं तुमसे शादी कर सकू।

दो साल कि कड़ी मेहनत के बाद रोहित अपना घर बना लेता है।  रोहित प्रिया से कहता है प्रिया मैने खुद का घर बना लिया है अब  हम दोनो शादी कर सकते है तुम किसी भी बहाने से जल्दी से मेरे शहर आ जाओ। प्रिया अपने मम्मी को कॉल करती हैं और अपने मम्मी से कहती हैं मम्मी अब मै रोहित से बात नही करती आप मुझे घर ले चलें। प्रिया कि मम्मी ने सोचा प्रिया अब रोहित को भूल चुकी अब उसे घर बुला लेते हैं। प्रिया कि मम्मी प्रिया से कहती है कि समान पैक कर लो अपना कल तुमको लेने आ रहे हैं।

प्रिया जब अपने घर गई अपनी मम्मी को कोई काम नही करने देती घर का सारा काम करती कि न जाने अब कब मिलना होगा कुछ दिन मम्मी को आराम पहुंचा देते हैं। रोहित का कॉल आता है रोहित प्रिया से कहता है मैने टिकट करा लिया कल शाम को चार बजे किसी भी तरह से तुम्हे घर से निकलना है प्रिया अपने आंख में आसू लेकर ठीक है जैसा आप कहें। प्रिया बाहर जाने का कपड़ा पहन कर बालकनी में खड़ी थी तो प्रिया कि मम्मी प्रिया से पूछती हैं बाहर जाने का कपड़ा पहनी हो कहा जा रही हो। प्रिया अपने मम्मी से झूट बोलती है यह कपड़े पुराने हो गए न इसलिए मैने इसे घर पे निकाल लिए है।

प्रिया कि मम्मी जैसे ही बाथरूम में जाती है प्रिया जल्दी से घर से भाग कर स्टेशन आ जाती है वो लोग दिल्ली में जाकर शादी कर लेते है। प्रिया अपने शादी में रोहित से शादी करके खुश भी थी एक तरफ उसको इस बात का बहुत अफसोस था कि उसकी शादी एक भी घर वाले नही है। प्रिया कि मम्मी जब बाथरूम से निकलती हैं प्रिया को आवाज़ देती प्रिया मेरे लिए चाय बना देना प्रिया कि कोई आवाज न देने पे प्रिया को घर पे ढूंढती है प्रिया के ना मिलने पे रोने लगती है अपने बहनों को सब बताती हैं कि प्रिया भाग गई मेरी इज्ज़त चली गई अब मै समाज में क्या मुंह दिखाओगी।

प्रिया शादी के कुछ दिन बाद रोहित के घर रहना लगती है। दो महीने के बाद रोहित कि मम्मी पापा प्रिया को मिलने आते हैं कहते हैं तुम दोनो घर चलो कब तक हम लोगो से अलग रहोगे। प्रिया अपने ससुराल मैं बहुत खुश रहती है। रोहित कि मम्मी प्रिया कि मम्मी को फोन कर के कहती है कि मैंने बच्चो को माफ़ कर दिया अब आप भी माफ कर दीजिए प्रिया कि मम्मी पापा प्रिया के घर आते हैं उसकी अच्छी किस्मत देखकर खुश हो जाते है।प्रिया एक गरीब घर कि लड़की थी और रोहित एक अमीर घर का लड़का प्रिया अपने ससुराल में रानी के तरह रहती है।

प्रिया कि शादी के एक साल के बाद प्रिया का लड़का हुआ जिसमे प्रिया के सभी मायके और ससुराल वाले आए थे। प्रिया अब इस बात से बहुत खुश थी कि अब वो अकेले नहीं है उसके मायके और सुसराल वाले उसके साथ हैं। अब प्रिया जब अपने मायके आती प्रिया का कार ड्राइवर उसके छोड़ने और लेने आता। प्रिया कि शादी में एक भी देहज नही मिला पर रोहित उसे इस बात कि कभी कमी नहीं मेहसूस होने दिया।प्रिया को सोने से लेकर हीरा तक का जेवर पहनाता।प्रिया को अपने काले होने का हमेशा से अहसास था पर आज प्रिया इस बात से बहुत खुश थी कि उसकी किस्मत कितनी अच्छी है।

गांव की प्रेम कहानी Village Love Story In Hindi

बाप ने बेटी को बेचा Dard Bhari kahani 

Leave a Comment

Translate »
error: Content is protected !!