पैसों से खरीदी गई मोहब्बत का अंजाम – Pyar me Dhokha in Hindi

Pyar me Dhokha in Hindi Pyar me Dhokha Love Hindi Story – Bewafa Mohabbat – Dhokebaaz Pyar

Pyar me Dhokha in Hindi :

दोस्तों आपने सच्चे प्यार के बारे में तो सुना ही होगा। और यह भी सुना होगा कि सच्ची मोहब्बत पैसों के बल पर हासिल नहीं की जा सकती। और जिसने भी यह कोशिश की है, वह अपनी इस कोशिश में नाकाम ही हुआ है। ऐसी ही एक कहानी है साहिल और रुबीना की। तो आइए जानते हैं साहिल और रुबीना की लव स्टोरी Pyar me Dhokha के बारे में। कैसे उनके प्यार की शुरुआत हुई? कैसे इनकी मोहब्बत आगे बढ़ी? और कैसे खत्म हुई?

साहिल एक बहुत ही मेहनती लड़का था, जो एक बहुत ही ग़रीब फैमिली में रहता था। साहिल की फैमिली बहुत ही बड़ी फैमिली थी। इसलिए घर में पैसों की तंगी और भी ज्यादा थी। साहिल की फैमिली में उनके अम्मी अब्बू के साथ साथ पांच भाई और दो बहने थीं। साहिल एक कारपेंटर था और रोज सुबह अपने काम पर निकल जाता था। पूरा दिन काम करता था। महीने की सैलरी मिलने पर वह पूरी सैलरी अपनी मां के हाथ में देता था। लेकिन ऐसा करने पर भी घर के हालात ठीक न थे। साहिल के अब्बू साहिल की अम्मी पर हाथ भी उठाते रहते थे। इसलिए साहिल काफी दुखी रहता था। और सोचता था कि कैसे वह अपने घर की परेशानियों को दूर करे।

Pyar me Dhokha Image

साहिल अपने काम पर काफी फोकस करता था। और इधर उधर के फ़िज़ूल कामों में अपना वक्त खराब नहीं करता था। सारा वक्त अपने काम को ही देता था और पैसे कमाने में लगा रहता था।

एक दिन अपने काम पर जाते वक्त उसकी मुलाकात एक लड़की से हुई। जिसका नाम रुबीना था। इस वक्त साहिल सिर्फ 16 साल का था। और जिस लड़की को उसने देखा था, वह अभी सिर्फ 14 साल की थी। लेकिन साहिल अंदर से इतना दुखी था कि उसको एक साथी की जरूरत थी। साहिल को रुबीना का हंसना बोलना मुस्कुराना अच्छा लगा। अब साहिल जब भी अपने काम पर जाता तो उस लड़की की तरफ देखता हुआ जाता, और लड़की भी उसको देख कर मुस्कुरा देती। उस लड़की की एक मुस्कुराहट से साहिल का पूरा दिन खुशी खुशी बीत जाता था। अब साहिल मुस्कुराने और खुश रहने लगा था।

यह भी पढ़ें फोन कॉल पर टाइम पास वाला प्यार

लेकिन साहिल कि यह खुशी ज्यादा दिन न चली। अपने घर के बिगड़ते हालात और पैसों की तंगी की वजह से उसे पैसे कमाने के लिए अपने देश से बाहर सऊदी अरब जाना पड़ा। अब साहिल का उस लड़की से दूर दूर तक नाता न था। साहिल जैसे ही सऊदी अरब गया अपने घर बहुत सारे पैसे भेजने लगा। अब साहिल के घर के हालात सुधरने लगे थे। अब साहिल को भी अपने घर की खुशी देखकर काफी सुकून मिलने लगा था। लेकिन साहिल को उस लड़की से दूर होने का दुख भी था।

Pyar me Dhokha – Bewafa Mohabbat – Dhokebaaz Pyar – Sad Love Story in Hindi – Moral love Story in Hindi

साहिल की बहन की अब जल्दी ही शादी होने वाली थी। साहिल के घर वाले सभी शादी की तैयारियों में लगे थे। इसलिए साहिल अपने घरवालों से ज्यादा बात नहीं कर पाता था। साहिल ने खुद का थोड़ा वक्त काटने के लिए फेसबुक का सहारा लेना शुरू कर दिया। साहिल की बहन की शादी के दौरान ही साहिल की मुलाक़ात फेसबुक पर उसी लड़की रुबीना से हुई, जिसे छोड़कर वह सऊदी अरब आया था।

साहिल को इस बात का अंदाजा भी नहीं था कि उसकी मुलाकात फेसबुक के जरिए रुबीना से हो सकती है। अब साहिल रुबीना से और भी ज्यादा दिलचस्पी से बातें करने लगा, और बातों ही बातों में अपने दिल की बात भी बताने लगा। साहिल ने रुबीना से कहा कि वह उससे बहुत प्यार करता है और शादी करना चाहता है। रुबीना ने भी साहिल से शादी के लिए हां कर दी।

इधर साहिल अपने प्यार की तरफ ज्यादा वक्त देने लगा और अपने घरवालों से भी इस बात का जिक्र नहीं किया। साहिल ने अपने प्यार को ज्यादा से ज्यादा ज़ाहिर करने के लिए उस लड़की के लिए महंगी महंगी ड्रेसेज, ज्वेलरी, कैश आदि भेजना शुरू कर दिया। और लड़की से यह भी झूठ बोला कि वह बहुत अमीर खानदान से है। उसके पास खुद का 3 बंगला है। यह सारी बातें सुनकर लड़की और लड़की के घरवाले लालच में आ गए। लड़की की मां ने साहिल से और भी ज्यादा पैसों की डिमांड करनी शुरू कर दी। यहां तक कि उन्होंने अपना घर बनवाने के लिए भी साहिल से पैसे ऐंठ लिए।

साहिल ने अपने घर में अपनी अम्मी अब्बू के बीच कभी प्यार और मोहब्बत नहीं देखी थी। इसलिए वह उस लड़की की हर डिमांड को मान रहा था। वह पैसों से मोहब्बत खरीदने की कोशिश कर रहा था। लेकिन यह शायद हर इंसान जानता है कि पैसों से चीजें खरीदी जा सकती हैं, लेकिन प्यार खरीदना नामुमकिन है।

साहिल ने उस लड़की पर बहुत पैसे खर्च किए और अपने घर पैसे भेजने बंद कर दिए। साहिल की अम्मी जब भी साहिल से पैसों के लिए कहतीं साहिल एक नया बहाना बताता, और कहता अगले महीने पैसे भेजूंगा।

साहिल के घर के हालात फिर से खराब हो रहे थे। उसकी अम्मी मायूस थीं। लेकिन साहिल को अब इन सब बातों से कोई फर्क नहीं पड़ता था। और वह रुबीना के प्यार में पूरी तरह से अंधा हो चुका था। इसी बात का फायदा रुबीना और उसकी मां उठा रही थीं।

एक दिन साहिल की अम्मी को इन सब बातों का पता चल गया। उन्होंने रुबीना के घर जाकर उसे और उसके घरवालों को बहुत खरी-खोटी सुनाई और पैसे वापस करने को कहा। जैसे ही रुबीना और उसकी मां की हरकतों का पता सबको चलने लगा, उन दोनों ने साहिल से रिश्ता तोड़ दिया। और साहिल से शादी के लिए मना कर दिया। तभी साहिल को पता चला कि लोगों को पागल बनाकर प्यार का ड्रामा करके सब से पैसे ऐंठना यह इन दोनों का बहुत पुराना पेशा है।

यह भी पढ़ें बाप ने बेटी को बेचा

साहिल का प्यार पर से यकीन उठ गया। यहां तक कि इस प्यार के चक्कर में उसने ना जाने कितने झूठ बोले। अपनी अम्मी को धोखे में रखा। इन सारी बातों से साहिल बहुत ज्यादा शर्मिंदा था। क्योंकि उसने अपने प्यार को खोने के साथ-साथ अपने घर वालों का भरोसा भी खो दिया था। उसने अपनी सारी मेहनत से कमाई हुई दौलत ऐसी लड़की पर लुटा दी थी  जिस लड़की को उसके प्यार की ज़रा सी भी कदर न थी।

Pyar me Dhokha – Bewafa Mohabbat – Dhokebaaz Pyar – Sad Love Story in Hindi – Moral love Story in Hindi

साहिल एक बहुत अच्छा लड़का था लेकिन उसकी एक गलती की वजह से वह सबकी नजरों में बुरा बन चुका था। और अब उसके घर वाले उसको नफरत की निगाहों से देखने लगे थे। साहिल को सच्ची मोहब्बत तो खरीद कर भी ना मिली, लेकिन सच्ची नफरत उसे फ्री में मिल गई।

Moral – सच्ची मोहब्बत पैसों से नही खरीदी जाती। अगर आपकी मोहब्बत सच्ची है या फिर आप से कोई सच्चा प्यार करता है तो वह आपके पैसों का मोहताज नहीं होगा। और किसी अंजान पर भरोसा करने से पहले हर इंसान को अच्छे से सोच लेना चाहिए। नही तो आखिर में पछतावे के सिवा कुछ हासिल नही होगा।

यह भी पढ़ें ईंट-पत्थर वाला प्यार

Leave a Comment

Translate »
error: Content is protected !!