ईंट-पत्थर वाला प्यार – Life Love Story – Episode – 1

Life Love Story – Prem Kahani in Hindi – रोमांस लव स्टोरी – रियल प्रेम कहानी – रोमांटिक प्रेम कहानी – Prem Kahani in Hindi me – सच्ची प्रेम कहानी इन हिंदी – Mohabbat Story Read Online – नई लव स्टोरी हिंदी

Life Love Story :

ईंट-पत्थर वाला प्यार एक ऐसी सच्ची प्रेम कहानी है, जिसमें सलमान को अपनी पड़ोसन चांदनी से प्यार हो जाता है। चांदनी भी सलमान से मोहब्बत करने लगती है। लेकिन गुस्से में वो सलमान के घर ईंट-पत्थर की बौंछार करती है। ऐसे में सलमान के घर वाले ऐसी लड़की को घर की बहू नहीं बनाना चाहते। क्या चांदनी की शादी सलमान से हो सकेगी? यह जानने के लिए ईंट-पत्थर वाला प्यार के सारे एपिसोड्स पढ़ें।

दिसंबर का महीना रहता है। बहुत ही थर्राती हुई सर्दी रहती है। चांदनी नहाकर अपनी छत पर हल्की सी धूप में अपने बाल सुखा रही थी। उसकी घनी जुल्फें उसके चेहरे पर आ रही थी, जो कि चांदनी की खूबसूरती में चार चांद लगा रही थीं। इधर सलमान अपनी छत पर बैठा धूप की गर्मी ले रहा था कि अचानक उसकी नज़र चांदनी पर पड़ती है। वो चांदनी को एक टक देखे चला जा रहा था।

Life Love Story

वैसे तो सलमान और चांदनी दोनों पड़ोसी रहते हैं। दोनों के घर एक दूसरे से Attached रहते हैं। इसलिए दोनों बचपन से एक दूसरे को जानते हैं। लेकिन आज पता नहीं ऐसा क्यों होता है कि सलमान का खिंचाव चांदनी की तरफ होता है।

चांदनी की बड़ी-बड़ी आंखें, काले और घने बाल, उसके सुर्ख होंठों से जैसे Blood निकल रहा हो। आज उसकी खूबसूरती कुछ अलग सी ही लग रही थी, जो सलमान को उसका दीवाना बना रही थीं।

सलमान चांदनी को देख ही रहा था कि अचानक चांदनी की नज़र सलमान पर पड़ती है तो सलमान झेंप जाता है। चांदनी को यह देखकर थोड़ा अजीब लगता है वो अंदर चली जाती है।

दूसरे दिन भी सलमान छत पर बैठा रहता है और चांदनी भी अपनी छत पर कपड़े फैलाने आती है। आज भी सलमान की नज़रें खुद को चांदनी को देखने से नहीं रोक पा रही थीं। इसी तरह रोज़ होने लगा। अब सलमान चांदनी की एक झलक पाने को बेकरार रहने लगा था। वो चांदनी को अपनी छुपी हुई नज़रों से देखने की कोशिश करता था।

Life Love Story – Pyar Mohabbat Love Story – रोमांस लव स्टोरी – Most Romantic love story in Hindi – Real Love Story in Hindi – Love Story in Hindi – True Love Story in Hindi – सच्ची प्रेम कहानी इन हिंदी – Mohabbat Story Read Online – Mohabbat Story in Hindi – I love u love story

अब चांदनी को भी इस बात का अंदाज़ा हो गया था कि सलमान उसको देखता है। लेकिन वो इस बात को किसी से ज़ाहिर नहीं करती और अंदर ही अंदर सलमान से चिढ़ने लगी थी। और अंदर ही अंदर उससे गुस्सा होने लगी थी। कभी कभी वो सलमान को खुद को घूरते हुए देख लेती थी तो वो उसको, गुस्से वाली और खा जाने वाली नज़रों से देखती थी।

चांदनी की ऐसी नज़रे देख सलमान थोड़ा डर जाता था। लेकिन फिर भी न जानें कैसा आकर्षण था, जो सलमान को चांदनी की तरफ़ खींचता था। वो कभी दरवाज़े के पीछे से छुप कर चांदनी को देखता था तो कभी खिड़की के पीछे से। इस तरह कई दिन बीतते गए।

एक दिन चांदनी की सहेली वैशाली चांदनी के घर उससे मिलने आती है तो दोनों बातें करते करते छत पर चली जाती हैं। चूंकि सर्दी ज़्यादा रहती है, इसलिए दोनों छत पर ही चेयर लगाकर धूप में बैठ जाती हैं। रोज़ की तरह आज फिर सलमान अपनी छत पर रहता है और चांदनी उसको देखकर अपना गुस्सा वैशाली से ज़ाहिर करती है, “फिर आ गया Idiot”।

वैशाली उससे पूछती है, “कौन है यह और तुम उसे देखकर गुस्सा क्यों कर रही हो”?

तो चांदनी उसको सब कुछ बताती है कि क्या Matter है। चांदनी की सारी बातें सुनकर वैशाली हंसती है और कहती है, “चांदनी यह तो तेरा मजनू बन गया है। मेरी मान तो तू भी उसकी लैला बन जा, दुनिया में ऐसे चाहने वाले बहुत कम होते हैं”।

चांदनी वैशाली की बात पर उसको एक टिप्पी मारती है और कहती है, “पागल हो गई है तू”?

वैशाली कहती है, “नहीं सच बोल रही हूं, सोच ले”। इतना कहकर वो खिल खिलाकर हंसने लगती है।

दोनों छत पर काफी हंसी मज़ाक करती रहती हैं। सलमान चांदनी को खिड़की के पीछे से छुपकर देखता है, ताकि वो उसको देख न सके। थोड़ी देर बाद वैशाली अपने घर चली जाती है।

Life Love Story – Prem Kahani in Hindi – रोमांस लव स्टोरी – रियल प्रेम कहानी – रोमांटिक प्रेम कहानी – Prem Kahani in Hindi me – Love Story Kahani – सच्ची प्रेम कहानी इन हिंदी – Mohabbat Story Read Online – नई लव स्टोरी हिंदी – रियल लव स्टोरी इन हिंदी – Mohabbat Story in Hindi – प्यार मोहब्बत लव स्टोरी – सच्चे प्यार की सच्ची कहानी – प्यार की कहानी हिंदी में

वैशाली के जाने के बाद चांदनी वैशाली की कही हुई बात को सोचती है और मुस्कुराती है। फिर मन ही मन कहती है, “पागल है”।

दूसरे दिन चांदनी नहाकर अपनी छत पर जाती है। सलमान भी रोज़ की तरह अपनी छत पर रहता है और चांदनी को देखकर अपनी नज़रे इधर उधर घुमा लेता है। आज चांदनी को उसपर गुस्सा नहीं आ रहा था। बल्कि आज वो चाहती थी कि सलमान उसको देखे।

चांदनी बार बार सलमान की तरफ़ मुखातिब होती है। आज चांदनी को पता नहीं कौन सा एहसास हो रहा था, जो चांदनी को सलमान की तरफ़ आकर्षित कर रहा था।

शायद उसको भी अब सलमान अच्छा लगने लगा था। वो बार बार सलमान की तरफ़ देखे जा रही थी। सलमान भी उसको चोरी भरी निगाहों से देख रहा था। फिर चांदनी उसको देखकर हल्का सा मुस्कुराती है और शर्माकर अपनी नज़रें झुका लेती है।

सलमान उसके इशारे को समझने की थोड़ा कोशिश करता है, पर पूरी तरह समझ नहीं पाता। दूसरे दिन भी दोनों की नज़रें मिलती हैं। चांदनी फिर उसको देखकर मुस्कुराती है। अब वो समझ जाता है कि चांदनी भी उसको पसंद करने लगी है। 4 दिन ऐसे ही इशारों, इशारों में गुजर जाते हैं।

पांचवे दिन चांदनी बड़ी खुशी खुशी छत पर सलमान के दीदार के लिए जाती है, पर आज उसको सलमान छत पर नहीं दिखाई देता। अब वो बार बार सलमान की छत पर देखती है। उसे इधर उधर ढूंढती है पर सलमान उसको कहीं नहीं दिखाई देता। उस दिन वो बार बार छत पर जा रही थी कि शायद आज उसे सलमान दिख जाए, पर ऐसा नहीं होता। फिर वो सोचती है, “हो सकता है सलमान किसी काम से बाहर चले गए होंगे”।

अगले दिन वो फिर छत पर बड़ी खुशी खुशी जाती है कि आज वो सलमान का दीदार कर लेगी, लेकिन सलमान उसे आज भी छत पर नहीं दिखाई देता। चांदनी आज फिर मायूस हो जाती है। तीन दिन ऐसे ही इंतज़ार में बीत जाते हैं, लेकिन सलमान छत पर नहीं आता।

Life Love Story – Mohabbat Story in Hindi – Prem Kahan – तेरे मेरे प्यार की कहानी हिंदी में – Khubsurat Mohabbat Story in Hindi– Mohabbat ki Kahani Hindi– True Love Story in Hindi – सच्ची प्रेम कहानी इन हिंदी – Mohabbat Story Read Online – Mohabbat Story in Hindi – प्यार मोहब्बत लव स्टोरी

अब चांदनी को सलमान की फिक्र सताने लगती है। वो सोचती है, “ऐसा तो कभी नहीं हुआ कि सलमान इतने दिन छत पर न आएं। मुझे देखे बिना रह सकें, ऐसा तो पहली बार हो रहा है। आखिर ऐसी क्या बात है, जो सलमान तीन-चार दिन से छत पर नहीं आए हैं”।

आज चांदनी के अंदर एक अलग सी बेचैनी और घबराहट थी। उसको ऐसा लग रहा था जैसे कोई उसका दिल निकाल के ले जा रहा हो।

ईंट-पत्थर वाला प्यार ! Episode – 2

ईंट-पत्थर वाला प्यार ! Episode – 3

ईंट-पत्थर वाला प्यार ! Episode – 4

ईंट-पत्थर वाला प्यार ! Episode – 5

ईंट-पत्थर वाला प्यार ! Episode – 6

Leave a Comment

Translate »
error: Content is protected !!