ईंट-पत्थर वाला प्यार – Sabse Acchi Prem Kahani – Episode – 5 :

Sabse Acchi Prem Kahani – Pyar ki Kahani – Prem Kahani in Hindi – Best Love Story in Hindi – रियल प्रेम कहानी – रोमांटिक प्रेम कहानी – सच्ची प्रेम कहानी इन हिंदी – Mohabbat Story Read Online – नई लव स्टोरी हिंदी

Sabse Acchi Prem Kahani :

धीरे-धोरे दिन गुजरने लगे सलमान अपने काम के सिलसिले में अब चांदनी से कम बात कर पाता था। उसने एक दिन चांदनी से कहा भी कि वो अपने कपड़े का बिज़नेस बढ़ाने में लगा है। वो रात में ही बात कर पाएगा। लेकिन चांदनी फिर भी उससे कहती, सारा दिन बात करने को।

कभी कभी सलमान अपने काम में ज़्यादा Busy होने की वजह से चांदनी से बात नहीं कर पाता और कॉल रिसीव नहीं करता। इसपर चांदनी बाद में सलमान पर बहुत गुस्सा उतारती। लेकिन सलमान उसका गुस्सा सह लेता है। क्योंकि वो उससे प्यार करता है।

Sabse Acchi Prem Kahani

एक दिन सलमान अपनी शॉप से थका हुआ घर आता है। चांदनी उसे देख लेती है और उसे कॉल करती है। लेकिन सलमान अपना फोन साइलेंट मोड पर करके चार्जिंग में लगा देता है। इसलिए उसे पता नहीं चलता और वो खाना खाने दूसरे रूम में चला जाता है।

सलमान के कॉल रिसीव न करने पर चांदनी के सिर पर खून (Blood) सवार हो जाता है और वह अपने गुस्से को कंट्रोल नहीं कर पाती। वो छत पर जाती है और छोटे छोटे ईंट पत्थर लेकर सलमान के घर में मारती है। वो लगातार ऐसा करती रहती है, इसलिए रजिया उसे देख लेती है और जाकर अपने भाई सलमान से बताती है कि चांदनी हमारे घर में ईंट-पत्थर मार रही है।

सलमान घबरा जाता है और छत पर जाकर फौरन चांदनी को कॉल करता है, और उसके गुस्से की वजह पूछता है।

चांदनी कहती है, “तुम इतनी देर से घर पर हो, लेकिन मेरी कॉल रिसीव नहीं कर रहे। तुमने मेरे साथ टाइम पास किया। तुम्हारा मतलब निकल गया तो तुम मुझे इग्नोर करने लगे”।

सलमान चांदनी से, “ऐसा नहीं है चांदनी। मैं तुम्हें इग्नोर नहीं कर रहा था बस अपना बिजनेस आगे बढ़ाने में बिजी था ताकि अम्मी से शादी की बात करके तुमसे शादी कर सकूं। और अभी मैंने फ़ोन चार्ज होने के लिए लगा दिया था, इसलिए मैंने देखा नहीं। मैं कल ही अम्मी से हमारी शादी की बात करूंगा”।

अब चांदनी शांत हो जाती है और सलमान से कहती है ठीक है।

इतने में सलमान की अम्मी छत पर आ जाती हैं और सलमान से कहती हैं, “इसकी कोई जरूरत नहीं है। रजिया ने मुझे सारी बात बता दी है। मैं ऐसी लड़की से तुम्हारी शादी कभी नहीं करूंगी, जो इतनी तेज़ है कि घर में ईंट-पत्थर चला रही”।

Sabse Acchi Prem Kahani – Life Love Story – Pyar Mohabbat Love Story – रोमांस लव स्टोरी – Most Romantic love story in Hindi – Real Love Story in Hindi – Love Story in Hindi – True Love Story in Hindi – Mohabbat Story Read Online – Mohabbat Story in Hindi – I Love U Love Story

सलमान अपनी अम्मी को बहुत समझाने की कोशिश करता है, लेकिन वो नहीं मानती और उसे खींचकर नीचे ले जाती हैं। चांदनी यह सब देखकर आग बबूला हो जाती है।

सलमान की अम्मी सलमान को बहुत डांटती हैं और कहती हैं अब तुम उससे बात नहीं करोगे। अपनी अम्मी के डांटने से वो कुछ दिन चांदनी से बात नहीं करता और उसकी कॉल काट देता है। अब चांदनी इतना ज़्यादा गुस्सा होती है कि अब रोज वो उसके घर में ईंट-पत्थर चलाने लगती है।

सलमान और उसके घर वाले उसकी हरकत से बहुत परेशान हो जाते हैं। फिर सलमान मजबूरी में फिर चांदनी से बात करने लगता है और उसे ऐसी हरकत करने से मना करता है।

एक दिन सलमान की अम्मी सलमान को चांदनी से बात करते हुए देख लेती हैं। वो सलमान से पूछती हैं तो वो कहता है, “अम्मी मैं बस ऐसे ही उससे बात करता हूं, शादी नहीं करूंगा। शादी आप जहां कहेंगी वहीं करूंगा”। सलमान की अम्मी कहती हैं ठीक है, लेकिन ये सब जल्दी बंद कर दो। मैं तुम्हारी शादी किसी शरीफ घराने की लड़की से कर दूंगी”। इतना कहकर सलमान की अम्मी वहां से चली जाती हैं।

एक हफ्ते बाद सलमान की अम्मी सलमान के लिए लड़की देखने जाती हैं। उन्हें लड़की पसंद आ जाती है। फिर कुछ दिनों बाद लड़के वाले आते हैं, सलमान को देखने। उन्हें भी सलमान पसंद आ जाता है और वो उसे मिठाई और शगुन के पैसे देकर जाती हैं। लड़की वालों के आने की खबर चांदनी को होती है, और वो छत पर जाकर सलमान के घर में ईंट पत्थर फेंकने लगती है।

सलमान उसे कॉल करके डांटता है कि तुम यह सब क्या कर रही हो। तो चांदनी सलमान को धमकी देती है। फोन पर काफी बहस चलती है और रात तक चांदनी कुछ गुंडों को लेकर उसके घर पहुंच जाती है, सलमान को पिटवाने। चांदनी को अंदर आते देख, सलमान की अम्मी पीछे के दरवाज़े से उसे बाहर भगा देती हैं।

चांदनी सलमान के घर में घुसकर खूब हंगामा करती है और सलमान के घर वालों को धमकी देती है, “कहां छुपाकर रखा है तुम सब ने उसे। निकालो बाहर, आज तो मैं इसे छोडूंगी नहीं। उसने मेरे साथ टाइम पास किया आज तो मैं उसे पिटवाकर रहूंगी”।

सलमान की अम्मी चांदनी से कहती हैं, “देखो चांदनी तुम यहां ज़बरदस्ती का हंगामा कर रही हो। सलमान घर पर नहीं है। तुम्हारे इसी रवैया की वजह से हम तुम्हें अपने घर की बहू नहीं बना रहे हैं”।

चांदनी सलमान की अम्मी को खूब खरी खोटी सुनाती है और कहती है, “बहू तो मैं इसी घर की बनूंगी। तुम लोगों को जो करना है कर लो”। इतना कहकर वो चली जाती है।

चांदनी की ऐसी धमकियों से सलमान के घर वाले बहुत डर जाते हैं। इसलिए वो फोन करके सलमान से कहते हैं कि वो अभी घर वापस न आए और नानी के घर चला जाए। सलमान अपनी नानी के घर उड़ीसा चला जाता है और अपना फोन स्विच ऑफ कर लेता है। सलमान कई हफ्ते वहीं पर रहता है।

सलमान का इस तरह अचानक से गायब हो जाना और काफी टाइम तक चांदनी से बात न करना। साथ ही उसका फोन स्विच ऑफ आना, ये सब अब चांदनी के गुस्से को पिघला देता है और चांदनी उसे दिल से याद करने लगती है। उसकी याद में आंसू बहाती है और छत पर खड़ी होकर पुरानी बातों को याद करती है कि कैसे अपनी छत से सलमान उसे देखा करता था। उसकी तारीफ किया करता था।

Sabse Acchi Prem Kahani – Sabse Acchi Love Story – Prem Kahani in Hindi – रोमांस लव स्टोरी – रियल प्रेम कहानी – रोमांटिक प्रेम कहानी – Prem Kahani in Hindi me – Love Story Kahani – Mohabbat Story Read Online – नई लव स्टोरी हिंदी – रियल लव स्टोरी इन हिंदी – Mohabbat Story in Hindi – प्यार मोहब्बत लव स्टोरी – Best Love Story in Hindi – प्यार की कहानी हिंदी में

कुछ दो महीने ऐसे ही गुजर जाते हैं। अब सलमान के घर वालों को लगता है कि मामला ठंडा हो गया है। अब चांदनी सलमान को भूल गई है और वो सलमान को मार खिलाने जैसा काम नहीं करेगी। इसलिए सलमान के घर वाले उसे वापस घर बुला लेते हैं।

सलमान वापस घर आता है। अपना मोबाइल ऑन कर लेता है। अब सलमान में वो पहले वाली बात नहीं रहती। चांदनी के बिछड़ने का दर्द उसके चेहरे पर साफ़ दिखाई देता है, लेकिन वो अपनी Family की खुशी की वजह से कुछ नहीं कहता।

ईंट-पत्थर वाला प्यार ! Episode – 1

ईंट-पत्थर वाला प्यार ! Episode – 2

ईंट-पत्थर वाला प्यार ! Episode – 3

ईंट-पत्थर वाला प्यार ! Episode – 4

ईंट-पत्थर वाला प्यार ! Episode – 6

2 thoughts on “ईंट-पत्थर वाला प्यार – Sabse Acchi Prem Kahani – Episode – 5 :”

Leave a Comment

Translate »
error: Content is protected !!