शाहिद कपूर की लव स्टोरी – Shahid Kapoor Love Story

Shahid Kapoor Love Story | Shahid Kapoor Wife Name | Shahid Kapoor and Kareena Kapoor Movies

Shahid Kapoor Love Story in Hindi : बॉलीवुड के मशहूर स्टार शाहिद कपूर और करीना कपूर की लव स्टोरी को कौन नहीं जानता। इन दोनों की जोड़ी को बेस्ट जोड़ी कहा जाता था, पर किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। रील लाइफ में करीना और शाहिद की जोड़ी हिट जोड़ी मानी जाती थी, पर रियल लाइफ में शाहिद और मीरा राजपूत की जोड़ी बनी। शाहिद कपूर और करीना कपूर कैसे एक दूसरे के करीब आए, किसने पहले इज़हार किया, कैसे शाहिद करीना का ब्रेकअप हुआ और फिर किस तरह शाहिद कपूर और मीरा राजपूत की शादी  हुई? इन सारी बातों को जानने के लिए आइए शाहिद कपूर की दिलचस्प लव स्टोरी पर एक नज़र डालते हुए आगे की पूरी कहानी जानते हैं।

बॉलीवुड स्टार्स की लव स्टोरी की बात करें तो शाहिद कपूर की लव स्टोरी भी दिलचस्प लव स्टोरीज़ में से एक है। शाहिद कपूर और करीना कपूर एक टाइम पर एक दूसरे के दीवाने हुआ करते थे। दोनों अपने करियर के स्टार्टिंग से ही एक दूसरे को पसंद करने लगे थे, पर शाहिद थोड़े शर्मीले मिजाज़ के थें और करीना कपूर चुलबुली सी। शाहिद करीना को और उनकी बातों को इग्नोर कर देते थे, पर करीना इस बात के लिए बुरा नही मानती थीं। क्योंकि करीना शाहिद को मन ही मन चाहने लगी थीं।

Shahid Kapoor Love Story

2004 में फिल्म फिदा की शूटिंग के दौरान दोनों के बीच नज़दीकियां बढ़ी थीं। दोनों अपना नाम टॉप एक्टर्स की लिस्ट में देखना चाहते थे और इस सपने को पूरा करने लिए दोनों काफी मेहनत भी करते थे। फिल्म फिदा के ज़रिए दोनों की जोड़ी पर्दे पर एक साथ पहली बार देखी गई थी और लोगों ने इस जोड़ी को काफी पसंद भी किया था। फिल्म फ़िदा इतनी नही चली थी, पर इस फिल्म के ज़रिये करीना और शाहिद की जोड़ी ने लोगों के दिलों में घर कर लिया था और बॉलीवुड में अपनी अलग ही पहचान बना ली थी।

Shahid Kapoor and Kareena Kapoor Movies and Love Story | Shahid Kapoor Mira Rajput Love Life | Shahid Kapoor Hit Movies

दोस्तों आपने तो सुना ही होगा कि प्यार का इज़हार करने में हमेशा लड़के ही पहल करते हैं, पर यहां कुछ अनोखा ही हुआ। करीना ने खुद शाहिद से अपने प्यार का इज़हार किया। करीना उन दिनों शाहिद कपूर की दीवानी थीं, लेकिन शाहिद उनसे दूर-दूर रहते और उन्हें इग्नोर करते थे। वक्त गुज़रता गया और करीना कोशिश करती रहीं शाहिद को राज़ी करने की। 2 महीने लगे पर आखिरकार करीना ने शाहिद के दिल में अपने लिए जगह बना ही ली थी।

यह भी पढ़ेंसैफ करीना की मोहब्बत की अनोखी दास्तान

उन दिनों दोनों के अफेयर की खबरें काफी फैली हुई थी। फिल्म फिदा के बाद दोनों ने कई फिल्में साथ की थीं। 2006 में चुपके चुपके और चाइना टाउन फिल्म दोनों ने साथ की, और इन फिल्मों में दोनों की जोड़ी को काफी पसंद भी किया गया था। इधर दोनों की जोड़ी ने सबके दिलों पर अपनी जगह बना ही ली थी कि उसी बीच दोनों के बीच दूरियां आने लगीं और ब्रेकअप के चर्चे चारों तरफ फैलने लगे थें। जब दोनों के बीच दूरियों की खबरें आ रही थीं तो उसी दौरान दोनों जब वी मेट फिल्म में काम कर रहे थें। दोनों की आखिरी फिल्म जब वी मेट थी। इस फिल्म द्वारा दोनों का करियर चल पड़ा, क्योंकि यह सबसे बड़ी हिट फिल्म थी। इस फिल्म की शूटिंग खत्म होने के साथ-साथ दोनों का प्यार भरा रिश्ता भी खत्म हो गया था। ब्रेकअप के बाद करीना कपूर सैफ अली खान को डेट करने लगी थी। वहीं दूसरी तरफ शाहिद कपूर अपने करियर में बिजी हो कर सब भूलने की कोशिश कर रहे थें।

कुछ साल बीतने के बाद शाहिद अपनी लाइफ में आगे बढ़े और शादी का फैसला किया। शाहिद कपूर ने मीरा राजपूत से अरेंज मैरिज की थी। जब वह “उड़ता पंजाब” फिल्म की शूटिंग कर रहे थे तो उसी बीच मीरा के घरवालों से मिलकर शादी की बात करने मीरा के फार्म हाउस गए थे। उस टाइम पर शाहिद ने पोनीटेल, वेयर्ड शूज़ पहन रखे थे। साथ ही बॉडी पर टैटू भी बना हुआ था, यह सब फिल्म में उनका किरदार था। शाहिद कपूर उनके घर पर पहुंचे तो मीरा के पिता ने दरवाज़ा खोला और शाहिद के हुलिए को देखकर उनके मुंह से “हे भगवान” निकला और बोले क्या मेरी बेटी तुम से शादी करेगी ?

Shahid Kapoor Love Life | Mira Rajput and Shahid Kapoor Love Story | Shahid Kapoor Marriage Date

शाहिद मीरा को पहली नज़र में देखते ही दिल हार बैठे थे। मीरा राजपूत और शाहिद कपूर कई घंटे बात करते रहें और मीरा ने शाहिद के सामने शादी की शर्तें रखी। उन्होंने कहा कि शाहिद आपको अपने बाल पहले की तरह करवाने होंगे तभी मैं शादी करूंगी। इन सब बातचीत के बाद ही दोनों ने एक दूसरे से शादी करने का फैसला किया था। दोनों ने एक-दूसरे को डेट नहीं किया, बस 3-4 बार मिले और एक दूसरे को समझकर शादी का फैसला कर लिया था।

7 जुलाई 2015 में जब शाहिद ने मीरा से शादी की तो उनके फैंस काफी हैरान थे। फैंस को लग रहा था कि शाहिद लव मैरिज करेंगे, पर शाहिद ने अरेंज मैरिज की वो भी इंडस्ट्री से बाहर जाकर। जब दोनों की शादी हुई तो मीरा 21 साल की थीं। मीरा उम्र में शहीद से 13 साल छोटी हैं।

शाहिद कपूर और मीरा की जोड़ी लोगों को काफी पसंद है और इनकी जोड़ी को परफेक्ट जोड़ी माना जाता है। दोनों का प्यार दिन-ब-दिन एक दूसरे के लिए बढ़ता ही जा रहा है। दोनों एक दूसरे के साथ काफी खुशगवार ज़िंदगी गुज़ार रहे हैं। शाहिद और मीरा के 2 बच्चे हैं जेन और मीशा। मीरा एक अच्छी हाउसवाइफ होने के साथ-साथ इंस्टाग्राम पर भी फेमस हैं। इनके काफी सारे फॉलोवर्स हैं। मीरा अक्सर शाहिद के साथ जिम में भी नज़र आती हैं। कई बार दोनों की सबके सामने लिप किस करते हुए फोटो भी वायरल हुई है। शाहिद और मीरा में इस कदर प्यार है कि हर कदम पर दोनों एक दूसरे का साथ निभाते हैं।

यह भी पढ़ेंअजय देवगन और काजोल की प्रेम कहानी ऐसे हुई शुरू

Shahid Kapoor Love Story | Shahid Kapoor Love Marriage or Arrange Marriage | Shahid Kapoor Wife 

दोस्तों ज़्यादातर प्रेम कहानियों में आपने देखा ही होगा एक लड़की से ब्रेकअप के बाद दूसरी लड़की की एंट्री होती है, जो लड़के को इतना प्यार देती है कि वह सब भूल कर अपनी ज़िंदगी खुशी-खुशी जीने लगता है। ऐसा ही कुछ शाहिद कपूर के साथ भी हुआ। शाहिद के टूटे दिल को मीरा ने अपने प्यार और साथ से जोड़ दिया और उन्हें फिर से जीना सिखाया।

Leave a Comment

Translate »
error: Content is protected !!