अजय देवगन और काजोल की प्रेम कहानी ऐसे हुई शुरू – Ajay Devgan Kajol Love Story

Ajay Devgan Kajol Love Story | Ajay Devgan Kajol Marriage Date | Ajay Devgan ki Life Story

Ajay Devgan Kajol Love Story : बेस्ट जोड़ियों की बात करें तो अजय और काजोल की जोड़ी भी बॉलीवुड की बेस्ट जोड़ियों में से एक है। इन दोनों का प्यार फिल्म के सेट से शादी तक कैसे पहुंचा? इनकी इस दिलचस्प Love Story पर एक नज़र डालते हुए आगे बढ़ते हैं।

बॉलीवुड की जानी मानी हस्तियां अजय देवगन और काजोल को कौन नहीं जानता। काजोल और अजय अपनी एक्टिंग के लिए आज भी काफी Famous हैं। अजय देवगन तो मशहूर कलाकार हैं हीं, वहीं दूसरी ओर काजोल ने भी अपनी एक्टिंग से लोगों के दिलों में अपनी जगह बना ली है। 1992 में बेखुदी फिल्म से काजोल ने अपना बॉलीवुड डेब्यू स्टार्ट किया था। काजोल ने बॉलीवुड को हिट पे हिट फिल्में दी हैं और सबसे ज़्यादा इन्होंने शाहरुख खान के साथ हिट फिल्में की हैं। शाहरुख खान और काजोल की जोड़ी लोगों को काफी पसंद है। इन दोनों की दिल वाले दुल्हनिया ले जायेंगे फिल्म ने लोगों के दिल पर आज भी घर कर रखा है।

Ajay Devgan Kajol Love Story

रील लाइफ की बात करें तो काजोल और शाहरुख की जोड़ी सुपर हिट जोड़ी कहलाती है। वहीं दूसरी तरफ रियल लाइफ में काजोल और अजय की जोड़ी भी किसी से कम नही। काजोल का दिल आज भी अजय के लिए उसी तरह धड़कता है जैसे पहले धड़कता था। इन दोनों की लव स्टोरी काफी दिलचस्प और Filmy Story की तरह है। दोनों की प्रेम कहानी कुछ यूं थी पहले तो दोनों एक-दूसरे को पसंद नहीं करते थे, फिर बाद में दोनों को प्यार हो गया। वो कहते हैं ना कि जहां तकरार होती है वहीं प्यार होता है।

अजय देवगन और काजोल बेस्ट कपल कहलाए जाते हैं। काजोल और अजय की मुलाकात पहली बार “हलचल” मूवी के सेट पर हुई थी। काजोल का मिजाज़ काफी चुलबुला और हंसी-मज़ाक वाला है। वहीं अजय एकदम शांत स्वभाव रखते हैं। दोनों एक दूसरे से एकदम Opposite हैं। उन दिनों काजोल का यह मिजाज़ अजय को बिल्कुल भी पसंद नहीं था। फिर धीरे-धीरे दोनों एक दूसरे के करीब आए और 24 फरवरी 1999 में दोनों ने शादी कर ली।

यह भी पढ़ेंविराट अनुष्का की लव स्टोरी ऐसे हुई शुरू

काजोल ने एक इंटरव्यू में अपने प्यार को Accept करते हुए बताया कि उनके और अजय के बीच में लव एट फर्स्ट साइट यानी पहली नज़र का प्यार नहीं हुआ था। वो दोनों धीरे-धीरे करीब आए, फिर प्यार हुआ। काजोलअपनी Love Life के बारे में अजय से एडवाइज़ लेती थीं और अजय लव गुरु की तरह टिप्स दिया करते थें।

Ajay Devgan Kajol Love Story | Ajay Kajol Love Story Movie | Kajol Ajay Devgan Love Story Hindi 

एक इंटरव्यू में अजय देवगन ने बताया कि जब उन्होंने पहली बार काजोल को देखा था तो उन्हें काजोल घमंडी लगी थीं। बाद में दोनों की एक दूसरे से दोस्ती हो गई थी। उन दिनों काजोल किसी के साथ रिलेशनशिप में थीं, फिर उनका ब्रेकअप हो गया था। उसी बीच अजय ने काजोल को इमोशनली सपोर्ट किया और उनका सहारा बने। इस दौरान दोनों एक दूसरे के काफी करीब आ गए थे। दोनों एक दूसरे को काफी पसंद भी करने लगे थे और फिर दोनों ने शादी का फैसला किया। जब दोनों की शादी हुई उन दिनों काजोल टॉप हिरोइनों में से एक थीं। दोनों ने एक दूसरे का साथ शादी के बंधन में बांधकर हमेशा के लिए पा लिया था।

दोनों ने बहुत सारी फिल्में साथ की थीं, जो उस टाइम पे लोगों के दिलों पर छाई हुई थीं। दोनों ने दिल क्या करे, इश्क़, राजू चाचा, यू मी और हम और प्यार तो होना ही था जैसी सुपरहिट फिल्में साथ की थीं। साथ काम करते – करते दोनों का प्यारपरवान चढ़ता गया। फिर 1 दिन दोनों ने परंपरागत महाराष्ट्रीयन स्टाइल में शादी कर ली थी।

कहा जाता है कि इन दोनों की शादी के दौरान दोनों की पहली फिल्म काफी हिट हुई थी। दोनों ने उस टाइम पर धूम तो मचाई हुई ही थी, ऊपर से दोनों की शादी के चर्चे भी काफी मशहूर थे। 24 साल की उम्र में ही काजोल ने अजय देवगन से शादी कर ली थी। दोनों की शादी में बस खास लोग ही शामिल हुए थे। अजय देवगन अक्सर अपनी और काजल की Wedding Anniversary भूल जाते हैं, पर इससे दोनों के प्यार पर कोई असर नहीं पड़ता।

अजय ने कुछ वक्त पहले एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें उन्होंने कहा कि “मैं बहुत लकी हूं कि काजोल मेरी लाइफ में आई और मैं हैरान भी हूं कि काजोल आज भी उनके साथ खुशी-खुशी जिंदगी गुज़ार रही हैं”। यह वीडियो उन्होंने काजोलयानी अपनी वाइफ के लिए बनाया था और काफी प्यार भरा कैप्शन भी लिखकर डाला था, अजय ने लिखा “1999 में प्यार तो होना ही था, 2002 में प्यार तो ऑलवेज़ है” इस वीडियो और कैप्शन से काजोल बहुत खुश और इमोशनल हो गई थीं।

बॉलीवुड में कई ऐसी Actresses हैं जिन्होंने शादी के बाद फिल्मे करनी छोड़ दी, पर काजोल उनमे से नहीं थीं। काजोल अपने पति अजय के सपोर्ट से काम करती गयीं और बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाती गयीं। शादी के बाद काजोल ने कभी खुशी कभी ग़म, माय नेम इज़ खान और फना जैसी Superhit Movies में काम कर फिल्म इंडस्ट्री में अपना नाम कमाया। साथ ही अजय ने भी बहुत सारी सुपरहिट फिल्में की। दोनों आज भी लोगों के दिलों पर राज करते हैं। अजय और काजोल के दो बच्चे हैं न्यासा और युग। काजोल और अजय अपनी छोटी सी फैमिली के साथ काफी खुशहाल ज़िंदगी गुज़ार रहे हैं।

Ajay Devgan Kajol Love Story in Hindi | Kajol and Ajay Devgan Wedding Date and Pictures | Why Did Ajay Devgan Marry Kajol

काजोल आज भी वही चुलबुली लड़की हैं और अजय एकदम शांत। लेकिन दोनों के बीच का प्यार दिन-ब-दिन बढ़ता ही जा रहा है, और बढ़ता भी क्यों ना आखिर अजय ने उस वक्त काजोल को सहारा दिया जब वह एकदम अकेली थीं। अजय ने काजोल को प्यार और सम्मान देकर उनसे शादी कर उन्हें अपना जीवन साथी बना लिया था।

यह भी पढ़ेंअक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना की प्रेम कहानी

तो दोस्तों आपने सुना तो होगा जहां तकरार होती है वहीं प्यार होता है और इस बात को सच कर दिखाया है काजोल और अजय देवगन ने। और नोक झोंक के बिना ज़िंदगी में मज़ा कहां। इसी के साथ तो ज़िंदगी की गाड़ी एक नया मोड़ लेकर चलती रहती है।

Leave a Comment

Translate »
error: Content is protected !!