भाग्यश्री की लव स्टोरी – Bhagyashree Love Story in Hindi

Bhagyashree Love Story in Hindi | Bhagyashree Maine Pyar Kiya | Himalaya and Bhagyashree

Bhagyashree Love Story in Hindi – भाग्यश्री (Bhagyashree Actress) जिन्होंने अपनी पहली फिल्म “मैंने प्यार किया” से ही लोगों के दिलों में अपनी जगह बना ली थी। इनकी पहली फिल्म Maine Pyar Kiya हिट हुई थी और आज भी लोग Bhagyashree and Salman Khan की इस मूवी को देखना पसंद करते हैं। इस फिल्म में इनकी एक्टिंग को देख सबको लगा था कि यह आगे चलकर बड़ी स्टार बनेंगी, पर लोगों को हैरान करते हुए भाग्यश्री ने फिल्म इंडस्ट्री छोड़कर शादी कर ली और हमेशा के लिए बॉलीवुड को बाय बाय बोल दिया था। दोस्तों इस आर्टिकल के ज़रिए भाग्यश्री की लव लाइफ पर एक नज़र डालते हुए आगे बढ़ते हैं और जानते हैं भाग्यश्री को कब और कैसे प्यार हुआ था? शादी कैसे हुई और उन्होंने बॉलीवुड को अलविदा क्यों कहा था? तो आइए आगे बढ़ते हैं।

Bhagyashree Love Story in Hindi

पहली मुलाकात और इज़हार –

भाग्यश्री ने एक इंटरव्यू में बताया कि उनकी मुलाकात उनके पति हिमालय से स्कूल में हुई थी। दोनों एक ही क्लास में साथ थे और स्कूल भी साथ ही जाया करते थे। स्कूल टाइम में भाग्यश्री क्लास मॉनिटर थीं और हिमालय काफी शरारती थे। हिमालय की शरारतों की वजह से अक्सर दोनों में लड़ाई हो जाती थी और इस बीच बाकी बच्चों को मज़े मिल जाते थे। दोनों में लड़ाई तो होती थी पर मन ही मन दोनों एक दूसरे को पसंद करते थे।

भाग्यश्री ने बताया कि दोनों ने कभी डेट नहीं किया और ना ही एक दूसरे को प्रपोज किया। यहां तक कि स्कूल के लास्ट डे भी हिमालय ने नहीं बताया कि वह उनके बारे में क्या फील करते हैं। उन्होंने बस इतना ही बोला कि मैं तुमसे कुछ कहना चाहता हूं। बस इतना कह कर एक हफ्ते तक कुछ नहीं बोल पाए थे। लास्ट में भाग्यश्री खुद हिमालय के पास गई और बोली जो बात कहना चाहते हो कह दो जवाब पॉजिटिव ही आएगा। तभी उन्हें हिम्मत मिली और उन्होंने अपने मन की बात बोली कि मैं तुम्हें पसंद करता हूं। इस तरह हिमालय ने भाग्यश्री से अपने प्यार का इज़हार किया था।

लव मैरिज के सख्त खिलाफ थे भाग्यश्री के घरवाले –

भाग्यश्री शाही महाराष्ट्रीयन सांगली शाही मराठी पटवर्धन रूढ़ीवादी परिवार (Bhagyashree Family) से हैं। भाग्यश्री के पिता सांगली के एक राजा हैं। जब उनको भाग्यश्री और हिमालय के प्यार का पता चला तो उन्होंने फौरन मना कर दिया। भाग्यश्री के पैरेंट्स लव मैरिज के सख्त खिलाफ हैं। भाग्यश्री और हिमालय ने ऐसी मुश्किल कंडीशन देख कर एक दूसरे से अलग होने का फैसला ले लिया था। भाग्यश्री ने बताया कि जब हम कॉलेज में थे तो हम लोग मुश्किल से मिलते और कॉल पर बात कर पाते थे। उनके पेरेंट्स को लगता था कि अभी दोनों शादी के लिए छोटे हैं और कहीं ना कहीं भाग्यश्री भी यह बात मानती थीं। इसलिए दोनों एक दूसरे से अलग हुए, ताकि प्यार सच्चा है या नहीं इसका पता चल सके। उसी बीच हिमालय हायर स्टडीज़ के लिए अमेरिका चले गए थे।

यह भी पढ़े प्यार में बार बार ऐसे टूटा था सलमान खान का दिल

भाग्यश्री की जिंदगी में हिमालय की वापसी –

भाग्यश्री बताती हैं कि जब वह अपनी पहली फिल्म “मैंने प्यार किया” करने जा रही थीं, तो उन्होंने फिल्म साइन करने से पहले हिमालय के घर जाकर उनके पेरेंट्स से फिल्म में काम करने की परमिशन मांगी थी। उन्होंने कहा मेरे फिल्म में काम करने से आप लोगों को कोई दिक्कत तो नहीं? क्या आप खुश हैं? हिमालय के पेरेंट्स ने कहा हमें कोई दिक्कत नहीं है। भाग्यश्री और हिमालय अलग हो चुके थें, पर फिर भी भाग्यश्री को लगता था कि हम फिर से मिलेंगे।

जब भाग्यश्री सलमान खान के साथ फिल्म (Maine Pyar Kiya Movie) की शूटिंग कर रही थीं उसी बीच हिमालय घर वापस आ गए थे। भाग्यश्री और हिमालय अब दोनों शादी के लिए तैयार थे और शादी करना चाहते थे, पर भाग्यश्री के माता-पिता राज़ी नहीं थे। भाग्यश्री को ना कॉल पर बात करने देते थे और ना ही मिलने देते थे। भाग्यश्री ने उनको बहुत समझाया और शादी के लिए राज़ी करना चाहा, पर वो राज़ी नहीं हुए थें। मजबूरन भाग्यश्री को अपनी जिंदगी का फैसला खुद ही करना पड़ा था।

भाग्यश्री ने हिमालय से शादी करने का लिया फैसला –

भाग्यश्री ने अपने पेरेंट्स से 2 बार बात की पर वह शादी के लिए नहीं माने। फिर क्या था भाग्यश्री ने हार मानकर हिमालय को कॉल किया और उनसे शादी करने को कहा। उन्होंने कहा अगर तुम सच में मुझसे प्यार करते हो तो मुझे 15 मिनट में पिक करने घर आओ। हिमालय फौरन उनके घर पहुंचे और उन्हें लेकर वहां से चले गए। दोनों ने मंदिर में शादी की थी। इस शादी में सूरज बटुजात्या जी, सलमान खान और खास दोस्त आए थे।

भाग्यश्री ने बॉलीवुड छोड़ दिया –

शादी के बाद भाग्यश्री ने ब्राइट कैरियर को छोड़कर एक हाउस वाइफ की लाइफ चूस की। भाग्यश्री का मानना है कि एक हाउसवाइफ ज़्यादा सक्सेसफुल होती है, क्योंकि वह घर का हर काम खुद करती है। अपने बच्चों को पालकर बड़ा करती है, उनकी अच्छी परवरिश करती है, ये सब लम्हे दोबारा जीये नहीं जा सकते और मैं इन्हें जीना चाहती थी। इसलिए मैंने बॉलीवुड को अलविदा कहा था।

रियलिटी शो में भाग्यश्री –

भाग्यश्री और हिमालय (Bhagyashree Husband) ने स्टार प्लस के “स्मार्ट जोड़ी” रियलिटी शो में हिस्सा लिया। वहां भाग्यश्री अपनी लव लाइफ से जुड़ी स्टोरी बताते-बताते इमोशनल हो गई थीं। भाग्यश्री ने कहा कि अक्सर लोग कहते हैं कि मैंने भाग कर शादी कर ली थी, पर आज मैं उन्हें बताना चाहती हूं कि मैंने भागकर शादी नहीं की थी। मैंने अपने पेरेंट्स को अपने प्यार के बारे में बताया था, लेकिन वो नहीं माने। तब मजबूर होकर मैंने हिमालय से मंदिर में शादी की थी। कभी-कभी पेरेंट्स को चाहिए कि वो बच्चों को उनकी मर्ज़ी से ज़िंदगी जीने दें। ऐसा करना भी ज़रूरी होता है। यह बच्चों का हक़ होता है।

यह भी पढ़े Kapil Sharma की प्रेम कहानी किसी फिल्म स्टोरी से कम नहीं

Bhagyashree Love Story in Hindi | Bhagyashree Movies | Bhagyashree Maine Pyar Kiya

तो दोस्तों देखा आपने प्यार पर पहरे हज़ार होते हैं, पर सच्चा प्यार (True Love) परवान चढ़ता ही जाता है। इसी तरह भाग्यश्री और हिमालय की प्रेम कहानी (Bhagyashree and Himalaya Love Story) भी थी। कितनी मुश्किलों का सामना करने के बाद दोनों ने आखिरकार शादी कर अपनी जिंदगी बसा ली थी।

Leave a Comment

Translate »
error: Content is protected !!