परिणीति चोपड़ा की लव स्टोरी – Parineeti Chopra Love Story

Parineeti Chopra Love Story | Parineeti Chopra and Raghav Chadha Love Life | Parineeti Chopra Movie

Parineeti Chopra Love Story in Hindi :

परिणीति और उनकी बॉलीवुड लाइफ –

बॉलीवुड की एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा को कौन नहीं जानता है। यह अपने चुलबुले अंदाज और बेहतरीन एक्टिंग के लिए काफी फेमस हैं। आपको बता दें कि परिणीति चोपड़ा प्रियंका चोपड़ा की बहन (Parineeti Chopra Sister Name) यानी चचेरी बहन हैं। इन्होंने अपना कैरियर अपनी पहली फिल्म (Parineeti Chopra First Movie) “इश्कजादे” से स्टार्ट किया था। इस फिल्म में इन्होंने अपनी बेहतरीन एक्टिंग से लोगों का दिल जीत लिया था और फिल्म भी हिट हुई थी। उन दिनों लोग अर्जुन कपूर और परिणीति की जोड़ी के दीवाने हुआ करते थे। इस फिल्म के बाद से ही इनका कैरियर चल पड़ा।

परिणीति ने बहुत सारी फिल्मों (Parineeti Chopra Movies List) में काम किया है। जैसे – फिल्म चलचि, जबरिया जोड़ी, आपदा, केसरी, मार, नमस्ते इंग्लैंड, गोलमाल अगेन, मेरी प्यारी बिंदु, दिल को मार डालो, दावत-ए-इश्क, हंसी तो फंसी, शुद्ध देसी रोमांस, मार2, इश्कजादे, महिला बनाम रिकी बहल आदि। परिणीति सिंगिंग का शौक भी रखती हैं। इसी शौक को पूरा करने के लिए उन्होंने एक एल्बम सॉन्ग “माना कि हम यार नहीं” गाया था, जो कि लोगों को काफी पसंद भी आया। परिणीति एक खुशमिजाज़ और चुलबुली सी लड़की हैं। यह जैसी रील लाइफ में नज़र आती हैं, वैसी ही रियल लाइफ में भी हैं।

Parineeti Chopra Love Story in Hindi

दोस्तों यह तो रही परिणीति की रील और रियल लाइफ। अब हम बात करते हैं उनकी लव लाइफ के बारे में। हाल ही में परिणीति ने आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा (Parineeti Chopra Boyfriend) से इंगेजमेंट की है। इसी वजह से परिणीति आजकल काफी ज़्यादा लाइमलाइट में हैं। तो दोस्तों हम आपको परिणीति और राघव की लव स्टोरी के बारे में बताने जा रहे हैं कि कैसे उनकी मुलाकात हुई, कैसे दोनों करीब आए और किस तरह इन्होंने सगाई करने का फैसला किया। तो आइए दोस्तों परिणीति की इस रोमांटिक और सीक्रेट लव स्टोरी पर एक नज़र डालते हैं –

Parineeti Chopra Love Story | Parineeti Chopra BF | Parineeti Chopra Movie List

परिणीति और राघव पहली मुलाकात –

परिणीति और राघव की सगाई की खबरें दूर-दूर तक फैली हुई हैं और लोग इन दोनों की जोड़ी को काफी पसंद भी कर रहे हैं। दोनों ने अपनी सगाई की खबरों से सारी लाइमलाइट बटोर ली है। हर शख्स की जुबां पर बस इन दोनों की मंगनी और इनकी मोहब्बत की ही दास्तान है। लोगों को दोनों एक परफेक्ट कपल लग रहे हैं। हम आपको बता दें कि परिणीति और राघव की पहली मुलाकात कैसे हुई थी। दोनों एक दूसरे को पहले से ही जानते थे। यह दोनों स्कूल टाइम से ही साथ हैं। फिल्म इंडस्ट्री में आने से पहले दोनों एक ही यूनिवर्सिटी “यूनिवर्सिटी ऑफ मैनचेस्टर” में साथ पढ़ते थें।

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्डा बिजनेस इकोनॉमिक्स और फाइनल का कोर्स साथ ही कर रहे थें। दोनों में धीरे-धीरे बातचीत हुई और फिर जाकर दोनों दोस्त बन गए थे। परी और राघव एक दूसरे के साथ टाइम गुजरते, मस्ती करते, साथ पढ़ाई करते। इस तरह कब इनका दिन गुज़र जाता था इन्हें पता भी नही चलता था। बाद में परिणीति फिल्म इंडस्ट्री में काम करने लगीं और राघव भी अपनी लाइफ में मसरूफ हो गए और दोनों अपनी अलग-अलग दुनिया में जीने लगे थे। पर इनको क्या पता था कि इनकी मुलाकात दोबारा होगी।

यह भी पढ़ें – सैफ करीना की मोहब्बत की अनोखी दास्तान

दूसरी मुलाकात और पहली नज़र का प्यार –

परिणीति चोपड़ा पंजाब में जब इम्तियाज़ अली की “चमकीला” फिल्म की शूटिंग पर थीं, उस दौरान राघव एक दोस्त के नाते उनसे मिलने गए थे। परिणीति उन्हें शूटिंग के सेट पर देखकर बहुत खुश हुई थीं। शूटिंग के बीच दोनों ने क्वालिटी टाइम भी साथ गुज़ारा था, जिसका असर दोनों के दिल पर हुआ और दोनों एक दूसरे से प्यार कर बैठे। दोनों कब एक दूसरे को पसंद करने लगे इन्हें खुद ही पता नहीं चला। राघव तो एक दोस्त की हैसियत से परिणीति चोपड़ा से मिलने आए थें, पर उनको क्या पता था कि उनको परिणीति चोपड़ा से एक नज़र में ही प्यार हो जाएगा। राघव चड्डा परिणीति चोपड़ा से मिलने आए थे इस बात को परिणीति चोपड़ा ने प्राइवेटली रखने को कहा था। वह राघव को मीडिया की नज़र से दूर रखना चाहती थीं।

Parineeti Chopra Love Life | Parineeti Chopra and Raghav Chadha Story | Parineeti Chopra News

फिर कुछ दिनों बाद दोनों ने एक दूसरे से अपने प्यार का इज़हार किया। दोनों एक दूसरे से मिलते थे, साथ वक़्त बिताते थे, पर मीडिया के सामने कभी ज़ाहिर नही करते थे कि दोनों के बीच रिलेशनशिप भी है। दोनों का प्यार दिन ब दिन परवान चढ़ने लगा। जब परिणीति चोपड़ा और राघव डेट कर रहे थें तो कई बार दोनों को एक साथ लंच और डिनर पर देखा गया था। इस पर सवाल भी उठे फिर भी दोनों ने अपने रिलेशनशिप का खुलासा नहीं किया था। इन दोनों को एक साथ बिंद्रा स्टेडियम मोहाली में आईपीएल 2023 मुंबई इंडियंस vs पंजाब किंग्स का मैच देखते हुए स्पॉट किया गया था। दोनों साथ में क्रिकेट मैच एन्जॉय कर रहे थे।

परिणीति और राघव की सगाई –

दोस्तों परिणीति और राघव की दोस्ती प्यार में बदल चुकी थी और प्यार भी इतना कि जिसकी कोई हद नहीं है। इस प्यार को पब्लिकली लाने और एक बंधन में बंधने के लिए राघव और परी ने सगाई करने का फैसला किया। दोनों ने अपने रिश्ते का खुलासा किए बगैर ही अपने फैंस को चौंकाते हुए 13 मई 2023 में अपने प्यार को एक खूबसूरत बंधन में बांधकर सगाई कर ली। इनकी सगाई का फोटो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ और इन फोटोज़ में दोनों रोमांटिक अंदाज़ में काफी खुश नज़र आ रहे हैं। घरवालों की रजामंदी से और बड़े ही धूमधाम से दोनों की सगाई दिल्ली के कपूरथला हाउस में हुई। इंगेजमेंट में बस फैमिली और दोस्त शामिल थें। लोगों ने सोशल मीडिया पर इनकी फोटोज़ देखकर ढेरों मुबारकबाद दी और इस जोड़ी को लोगों ने काफी पसंद भी किया।

यह भी पढ़ें – प्यार में बार बार ऐसे टूटा था सलमान खान का दिल

Parineeti Chopra Love Story | Parineeti Chopra and Raghav Chadha Engagement | Parineeti Chopra Movies List

तो देखा आपने पहला प्यार भुलाए नहीं भूलता। चाहे वह दूर हो या पास, प्यार बरकरार रहता है। और ज़रूरी नहीं कि अपने प्यार का ऐलान किया जाए। इज़्ज़त के साथ बिना ऐलान किए सादगी से अपने प्यार को एक खूबसूरत सा नाम दिया जा सकता है। यही रिश्तों की खूबसूरती होती है। परिणीति चोपड़ा और राघव चड्डा ने अपने प्यार का खुलासा तब किया जब वो एक प्यारे से रिश्ते में बंध गए।

Leave a Comment

Translate »
error: Content is protected !!