प्यार में बार बार ऐसे टूटा था सलमान खान का दिल – Salman Khan Love Story

Salman Khan Love Story – Age of Salman Khan – Salman Khan Love Photos – Salman Khan Love Life – Salman Khan Girlfriends

Salman Khan Love Story in Hindi :

56 साल के सलमान खान, जो आज भी लाखों करोड़ों लोगों के दिलों की धड़कन हैं, वह आज भी कुंवारे हैं। इनकी जिंदगी में एक के बाद एक कई लड़कियों ने एंट्री ली, लेकिन सच्चा प्यार इनको ऐश्वर्या राय से ही हुआ। और ऐश्वर्या राय के बाद कैटरीना कैफ से। लेकिन अफसोस दोनों से ही सलमान खान को प्यार में धोखा मिला। फिल्मों में अपने प्रेम के किरदार से लोकप्रियता हासिल करने वाले Salman Khan की लव स्टोरी आखिर असल जिंदगी में कैसी है। आइए इसके बारे में जानते हैं।

Salman Khan Love Story Photos

सलमान के प्यार की शुरुआत –

फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखने से पहले सलमान खान शाहीन से प्यार करते थे। शाहीन से इनकी दोस्ती कॉलेज टाइम से थी। शाहीन दिलीप कुमार की भतीजी थीं, और 90 के दशक में कई फ़िल्मों में नजर आई थीं। सलमान और शाहीन ने साथ में ही बॉलीवुड में कदम रखा था। शाहीन ने ‘मैंने प्यार किया’ फिल्म के लिए भी ऑडिशन दिया था, लेकिन वह उस फिल्म के लिए फिट नहीं बैठी, और उनकी जगह भाग्यश्री को वह रोल मिल गया। शाहीन के साथ सलमान का रिश्ता आगे नहीं बढ़ पाया।

सलमान ने कार्ड छपने के बाद तोड़ा रिश्ता –

शाहीन से Breakup के बाद 1987 में सलमान खान की जिंदगी में संगीता बिजलानी आईं।  उस समय सलमान मॉडलिंग करते थे और इनकी पहचान संगीता बिजलानी के ब्वॉयफ्रेंड के नाम से थी। उस समय संगीता सलमान खान को ऐड्स और मॉडलिंग का काम दिलवाती थीं। इन दोनों का प्यार करीब पांच साल तक चला था। इन दोनों की मोहब्बत इस कदर बढ़ गई थी कि दोनों जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले थे। यहां तक कि सलमान खान और संगीता बिजलानी की शादी के कार्ड्स तक छप चुके थे, लेकिन उनकी जिंदगी में पाकिस्तान की सोमी अली आ चुकी थीं। इसलिए सलमान खान ने संगीता से रिश्ता तोड़ दिया था।

सलमान के लिए पागल थीं सोमी –

सोमी अली एक पाकिस्तानी लड़की थी। उस समय सोमी सिर्फ 16 साल की थीं। उन्होंने सलमान ख़ान की फिल्म मैने प्यार किया देखते ही उनसे शादी करने की ठान ली थी। और इसी वजह से वह भारत अपने प्यार की तलाश में चली आई थीं। सोमी सलमान खान के लिए इतनी दीवानी थीं कि उन्होंने सलमान से मिलने के लिए फिल्मों में कदम रखा। उससे पहले सोमी ने कई फोटोशूट्स भी कराए थे।

जब सलमान खान को सोमी अली की इस दीवानगी का पता चला तो वह भी उनसे ज़्यादा दिनों तक अनजान न रह सके और फोन करके उन्होंने सोमी से मुलाक़ात की। इन दोनों का रिश्ता काफी गहरा था। सलमान के घर वालों ने भी सलमान की इस मोहब्बत को दिल से अपनाया था। सोमी अली और सलमान खान की प्रेम कहानी आठ साल तक चली। फिर दोनों का ब्रेकअप हो गया।

Salman Khan Love Story | Age of Salman Khan | Salman Khan Love Photos | Salman Khan Love Life | Salman Khan Girlfriends

सलमान और सोमी अली के ब्रेकअप के पीछे की वजह ऐश्वर्या राय थीं। हम दिल दे चुके हैं के सेट पर सलमान ऐश्वर्या के दीवाने हो गए थे। इस बात की खबर जब सोमी अली को लगी, तब काफी देर हो चुकी थी। सलमान और सोमी के बीच इस बात को लेकर काफी झगड़ा भी हुआ था। बात यहां तक पहुंच गई थी कि एक रेस्टोरेंट में काफी बहस के बाद सलमान ने कोलड्रिंक की पूरी बोतल सोमी के ऊपर पलट दी थी। सोमी को ऐसा लग रहा था जैसे, उन्हें ठग लिया गया है। सोमी का दिल टूटने के बाद सोमी एक दिन भी इंडिया में नहीं रुकी और अमेरिका चली गईं।

ऐश्वर्या को इंप्रेस करने में लगे थे सलमान –

सलमान की जिंदगी से सोमी अली के जाने का सलमान को कोई दुख नहीं था, क्योंकि हम दिल दे चुके के सेट पर सलमान उस हसीना को इंप्रेस करने में लगे थे, जिसकी पूरी दुनिया दीवानी थी। जी हां सलमान इस टाइम ऐश्वर्या के लिए इतने दीवाने थे कि उनकी दीवानगी से ऐश्वर्या भी इंप्रेस हो गई थीं और वह भी सलमान खान के प्यार में पड़ गई थीं।

यह भी पढ़ें – कैटरीना कैफ़ और विक्की कौशल की लव स्टोरी

हालंकि ऐश्वर्या के घर वाले सलमान के साथ उनके रिश्ते को एक्सेप्ट नहीं कर रहे थे और इसके लिए उन्होंने ऐश्वर्या को डांटा भी था। लेकिन सलमान की मोहब्बत का जादू ऐश्वर्या राय के ऊपर इस कदर चढ़ा था कि उन्होंने अपना घर तक छोड़ दिया था, और लोखंडवाला में एक फ्लैट में रहने लगी थीं।

ऐश्वर्या और सलमान अब हर अवार्ड फंक्शन, इवेंट्स और फिल्मी पार्टी में साथ साथ जाने लगे थे। सबको ऐसा लगने लगा था कि अब यह दोनों जल्द ही शादी कर लेंगे। सलमान ऐश्वर्या को लेकर इतने पोसेसिव थे कि अब उनको यह डर सताने लगा था कि कहीं ऐश्वर्या उनको छोड़ न दें। इसलिए उन्होंने ऐश्वर्या से शादी का वादा करने को कहा था, लेकिन ऐश्वर्या को शादी की कोई जल्दी नहीं थी। इसलिए उन्होंने सलमान से ऐसा कोई वादा नहीं किया।

इस वादे के लिए एक दिन आधी रात को ऐश्वर्या के फ्लैट पर पहुंच गए थे और उन्होंने ऐश्वर्या के फ्लैट का दरवाजा खटखटा खटखटा कर अपने हाथ खून से लथपथ कर लिए थे।

उस समय फिल्मों (देवदास, मोहब्बतें) में शाहरुख और ऐश्वर्या की जोड़ी को लोग काफी पसंद भी कर रहे थे। इसलिए सलमान का गुस्सा और भी ज्यादा ऐश्वर्या के ऊपर निकल रहा था। एक दिन ऐश्वर्या शाहरुख खान के साथ फिल्म ‘चलते चलते’ की शूटिंग कर रही थीं, तभी सलमान ने सेट पर आकर काफी हंगामा किया था, जिसके चलते ऐश्वर्या फिल्म से बाहर कर दी गई थीं।

सलमान की ऐसी हरकतों से तंग आकर ऐश्वर्या ने सलमान खान के साथ अपने चार साल के रिश्ते को हमेशा हमेशा के लिए खत्म कर दिया था। हालंकि बाद में सलमान को अपनी गलती पर पछतावा भी हुआ। लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी, और इस तरह ऐश्वर्या के हाथों सलमान का दिल टूट गया था।

कैटरीना को देख फिर से हुआ सच्चा प्यार –

सलमान खान की लाइफ में कैटरीना की एंट्री साल 2004 में हुई थी। कैटरीना सलमान की बहन अलवीरा की फ्रेंड थीं, और उनके घर की पार्टी अटेन कर रही थीं, तभी सलमान की नज़र कैटरीना कैफ़ पर पड़ी थी। सलमान का दिल अपने से 20 साल छोटी कैटरीना कैफ पर ऐसा आया था कि उन्होंने उनका कैरियर ही बना डाला।

Aishwarya Rai Salman Khan Love Story | Somy Ali and Salman Khan Love Story | Salman Khan Age | Salman Khan Love Photos | Salman Khan Love Life | Salman Khan Wife

सलमान खान को कैटरीना कैफ का गॉड फादर भी माना जाता है। कैटरीना ने सलमान के साथ ‘मैंने प्यार क्यूं किया’ जैसी बहुत सारी कामियाब फ़िल्में की। उसके बाद से एक के बाद एक फिल्में उनको मिलती गईं, और वो हिट के साथ ही सुपर हिट भी हुईं।

यह भी पढ़ें – अंकिता लोखंडे और विक्की जैन की लव स्टोरी

सलमान और कैटरीना का रिश्ता 7 साल तक चला। सबको इन दोनों की जोड़ी काफी पसंद भी थी। जल्द ही दोनों शादी भी करने वाले थे, लेकिन उसके बाद कैटरीना कैफ की लाइफ में रणबीर कपूर की एंट्री हो गई। और इसलिए कैटरीना ने सलमान से ब्रेकअप कर लिया और उनका दिल टूट गया।

आज भी सिंगल हैं सलमान खान –

सलमान खान का नाम 4-5 साल से रोमानिया की मशहूर टेलिविजन एक्ट्रेस और होस्ट इयूलिया वंतूर से भी जुड़ता रहा है। लेकिन सच तो यह है कि सलमान खान आज भी अकेले हैं। इयूलिया वंतूर सिर्फ सलमान खान की अच्छी दोस्त हैं। क्योंकि अब कहीं न सलमान का यह मानना है कि उनकी शादी की उम्र निकल चुकी है। सलमान शायद ही अब शादी के बंधन में बंध सकें।

Moral – इंसान कितना भी बड़ा क्यों न हो, उसको तलाश सच्चे प्यार की ही होती है, नहीं तो वह ज़िंदगी भर शादी नहीं करता। और सलमान खान ने भी कुछ ऐसा ही किया।

यह भी पढ़ें – Kapil Sharma की प्रेम कहानी किसी फिल्म स्टोरी से कम नहीं

Leave a Comment

Translate »
error: Content is protected !!