ऐश्वर्या और अभिषेक की लव स्टोरी की शुरुआत – Aishwarya Abhishek Love Story

Aishwarya Abhishek Love Story – Aishwarya Abhishek Love Story Hindi Aishwarya and Abhishek Love Story Aishwarya Rai Abhishek Love Story

Aishwarya Abhishek Love Story :

ऐश्वर्या राय जो कि एक मिस वर्ल्ड रह चुकी हैं और साथ ही एक लोकप्रिय अभिनेत्री भी हैं। उनकी लव स्टोरी अभिषेक बच्चन के साथ कैसे और कब शुरू हुई, यह सभी लोग जानना चाहते हैं। अभिषेक और Aishwarya Rai की जोड़ी फिल्म इंडस्ट्री में बेहद पसंद की जाने वाली जोड़ी है। शादी के पहले से लेकर शादी के बाद तक, और आज भी इन दोनों की जोड़ी लोगों में पसंद की जाती है। और आज भी इनके फैन्स की कमी नहीं है। लेकिन आज भी कुछ लोग यह नहीं जानते कि इनका ब्रेकअप सलमान खान और करिश्मा कपूर से कैसे हुआ? और कैसे इनकी लव स्टोरी का आगाज हुआ? और कैसे शादी हुई? तो आइए जानते हैं इनकी लव स्टोरी के आग़ाज़ के बारे में और इनकी शादीशुदा लाइफ के बारे में।

Aishwarya Abhishek Love Story Image

ऐश्वर्या एक बेहतरीन अदाकारा हैं, लेकिन उन्होंने अपने लिए Abhishek Bachchan को चुनकर लोगों को हैरानी में डाल दिया। हर दौलतमंद और फिल्म स्टार ऐश्वर्या राय को अपने लिए चुनना चाहता था। लेकिन उन्होंने अभिषेक को चुनकर सभी को हैरान कर दिया। क्योंकि अभिषेक फिल्म इंडस्ट्री में पहचाने जरूर जाते थे, लेकिन ऐश्वर्या की तरह फेमस नहीं थे। यही वजह थी जो लोगों में तरह-तरह की बातें बनने लगी थी कि ऐश्वर्या ने अभिषेक को उनके सरनेम बच्चन होने की वजह से चुना है। लेकिन फिर ऐश्वर्या और अभिषेक के बेमिसाल प्यार और अटूट रिश्ते ने लोगों का मुंह बंद कर दिया।

यह सभी अच्छी तरह से जानते हैं कि जिस तरह से ऐश्वर्या का रिश्ता सलमान से था। उसी तरह से अभिषेक का रिश्ता करिश्मा कपूर से था। ऐश्वर्या राय और सलमान खान की लव स्टोरी आज भी चर्चा में आ जाती है। इन दोनों की जोड़ी लोगों में काफी पसंद की जाती थी। ऐश्वर्या और सलमान खान एक दूसरे को बहुत ज्यादा प्यार करते थे। बल्कि यह कहा जाए कि एक दूसरे के दीवाने थे। और शादी के बारे में भी यह दोनों काफी सीरियस थे। इनकी लव स्टोरी को लेकर लोग काफी एक्साइटेड थे। लेकिन फिर सलमान खान की बुरी आदतों और बुरे बर्ताव की वजह से इनका रिलेशनशिप आगे ना बढ़ सका, और इनका ब्रेकअप हो गया। सलमान से ब्रेकअप के बाद ऐश्वर्या राय बिल्कुल अकेली हो गई थीं। उस दौरान विवेक ओबरॉय ने उन्हें सहारा दिया। लेकिन इनका रिलेशन भी ज्यादा दिन ना चल सका, और इसके बाद अभिषेक बच्चन इनकी लाइफ में आए।

Aishwarya Abhishek Love Story | Aishwarya Rai and Abhishek Love Story | Aishwarya Rai Abhishek Bachchan Love Story

जिस तरह ऐश्वर्या का रिलेशन सलमान से था। उसी तरह अभिषेक बच्चन का रिलेशन करिश्मा कपूर से था। और उनकी जोड़ी भी काफी क्रेज में थी। और लोगों में पसंद की जाती थी। यहां तक कि उनकी सगाई भी हो गई थी। लेकिन फिर किसी वजह से इनकी सगाई टूट गई और इनका ब्रेकअप हो गया। करिश्मा और अभिषेक बच्चन की सगाई टूटने की एक यह भी खबर आयी थी कि बच्चन फैमिली यह चाहती थी कि करिश्मा कपूर शादी के बाद फिल्मों में काम न करें। लेकिन करिश्मा कपूर ने इस बात से इंकार कर दिया और इसी वजह से सगाई तोड़ दी। करिश्मा से ब्रेकअप के बाद बंटी और बबली की शूटिंग के दौरान ऐश्वर्या और अभिषेक बच्चन करीब आने लगे।

यह भी पढ़ें – कैटरीना कैफ़ और विक्की कौशल की लव स्टोरी

ऐश्वर्या और अभिषेक बच्चन की पहली मुलाकात फिल्म “ढाई अक्षर प्रेम के” की  शूटिंग पर हुई थी। लेकिन तब इनके बीच कोई गहरा रिलेशनशिप ना था। उस दौरान यह दोनों सिर्फ एक बहुत अच्छे दोस्त थे। बंटी और बबली के सेट पर दोनों में नजदीकियां शुरू हुईं। और गुरु फिल्म के बाद अभिषेक और ऐश्वर्या का रिलेशनशिप गहरा होने लगा। गुरु फिल्म के टोरंटो प्रीमियर में अभिषेक ने अपने प्यार का इजहार किया और ऐश्वर्या को शादी के लिए प्रपोज किया। ऐश्वर्या ने उनके प्रपोजर को एक्सेप्ट कर लिया।

अभिषेक और ऐश्वर्या की लव स्टोरी काफी दिलचस्प है। अभिषेक ने अपने एक इंटरव्यू में बताया था कि जब वह न्यूयॉर्क में शूटिंग करते थे तो अपने रूम की बालकनी पर खड़े होकर सोचा करते थे कि 1 दिन इसी बालकनी पर घुटने के ऊपर बैठकर वह ऐश्वर्या को शादी के लिए प्रपोज करेंगे, और आखिर वह दिन आ ही गया। गुरु फिल्म के प्रीमियर में अभिषेक ऐश्वर्या का हाथ पकड़कर उन्हें बालकनी पर ले गए और अपने घुटने पर बैठकर ऐश्वर्या को शानदार तरीके से शादी के लिए प्रपोज किया। फिर क्या था ऐश्वर्या की खुशी का ठिकाना ना था। उनके प्यार भरे अंदाज को देखकर ऐश्वर्या ने झट से हां कर दी। और दोनों ने जल्द से जल्द शादी के बंधन में बंधने का फैसला कर लिया।

20 अप्रैल 2007 में अभिषेक बच्चन ने ऐश्वर्या राय से पूरे रीति-रिवाज से शादी की। अब तक दोनों  की शादी को 14 साल हो गए। लेकिन शादी के इतने साल के बाद भी दोनों का प्यार कम नहीं हुआ। बल्कि ऐश्वर्या ने अपने एक इंटरव्यू में यह बताया कि इतने साल के बाद भी अभिषेक उन्हें ऐसा एहसास दिलाते हैं जैसे उनकी नई-नई शादी हुई है। अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या बच्चन की 10 साल की बेटी है, जिसका नाम आराध्या है। आराध्या का जन्म 16 नवंबर 2011 को हुआ था।

Aishwarya Rai Abhishek Bachchan Love Story in Hindi | Aishwarya Abhishek Love Hindi Story | Aishwarya Rai and Abhishek Bachchan Love Story

शादी को इतने साल होने के बाद भी आज भी ऐश्वर्या और अभिषेक बच्चन की लव स्टोरी जानने के लिए लोग बेक़रार रहते हैं। शादी से पहले भी उनकी लवस्टोरी दिलचस्प थी। और शादी के बाद भी उनकी प्रेम कहानी बहुत ही खूबसूरत है। इसलिए उनके फैन्स आज भी उनकी जोड़ी को पसंद करते हैं। मोहब्बत होने के बाद शादी का सफर और एक कामयाब शादीशुदा लाइफ के लिए दोनों काबिले तारीफ हैं। क्योंकि फिल्म इंडस्ट्री में कोई भी सेलिब्रिटी अपने रिलेशनशिप को बहुत ही कम आगे बढ़ा पाता है। ऐसे में ऐश्वर्या और अभिषेक का रिश्ता बेमिसाल है।

Moral जब इंसान को सच्ची मोहब्बत मिलती है तो फिर उसे नाम, दौलत और शोहरत की ज़रूरत नहीं पड़ती। वह एक व्यक्ति जिससे उसे सच्चा प्यार हो जाता है, वही उसकी पूरी दुनिया हो जाता है। उसकी सादगी में ही उसकी खुशी होती है। जिस तरह ऐश्वर्या ने अभिषेक में वह सच्चा इंसान देखा, और जीवन भर के लिए सिर्फ उसी की होकर रह गईं।

यह भी पढ़ें – शाहरुख खान की लव स्टोरी

यह भी पढ़ें – प्यार में बार बार ऐसे टूटा था सलमान खान का दिल

Leave a Comment

Translate »
error: Content is protected !!