कॉमेडियन भारती सिंह की लव स्टोरी किसी राजकुमारी से कम नहीं – Harsh and Bharti Love Story

Harsh and Bharti Love Story | Bharti Singh Ki Kahani | Bharti Singh Love Story Hindi | Bharti Singh Age

Harsh and Bharti Love Story :

37 साल की कॉमेडियन भारती सिंह के बारे में कौन नहीं जानता है। रोते हुए लोग भी उनकी कॉमेडी को देखकर हंसने लगते हैं। ऐसा टैलेंट रखने वाली भारती सिंह एक मशहूर कलाकार के रूप में जानी जाती हैं। जिनके हजारों लाखों फैन्स हैं। भारती एक ऐसी लड़की हैं जिन्होंने अपनी पहचान अपनी कामयाबी अपने हुनर के बल पर हासिल की है। इन की लगन और मेहनत बेहद काबिले तारीफ है। Bharti Singh 3 जुलाई 1984 में पंजाब में पैदा हुई। पंजाब की रहने वाली और सबको हँसाने वाली भारती की भी एक पर्सनल लाइफ है और उनकी भी एक लव स्टोरी है। जो फिल्मो की तरह रोमांटिक और इमोशनल है। फिल्मों की तरह मुश्किलों का सामना करने के बाद उनको उनका प्यार हासिल हुआ। और उनकी रोमांटिक लव स्टोरी कंपलीट हुई। तो आइए जानते हैं भारती और हर्ष लिंबाचिया की रोमांटिक लव स्टोरी (Harsh and Bharti Love Story) के बारे में कि इनकी प्रेम कहानी कब कहां और कैसे शुरू हुई?

Harsh and Bharti Love Story Images

भारती और हर्ष लिंबाचिया शादी के बंधन में बंध चुके हैं। और बेहद खुशी के साथ अपनी लाइफ को गुज़ार रहे हैं। हर्ष और भारती पहले से ही एक दूसरे को जानते थे। इनकी पहली मुलाकात एक रियलिटी शो “कॉमेडी सर्कस” में हुई थी। कॉमेडी सर्कस में भारती 1 कंटेस्टेंट थीं। जबकि हर्ष लिम्बचिया एक स्क्रिप्ट राइटर थे। “कॉमेडी सर्कस” में दोनों मिले और दोनों में काफी अच्छी दोस्ती हो गई। कुछ साल तक इन दोनों का रिलेशनशिप चला। हर्ष लिम्बाचिया ने दोस्ती के एक साल बाद भारती सिंह से अपने प्यार का इजहार कर दिया। भारती ने उनका प्रपोजल देखा तो वो खुशी से फूली नही समा रही थीं। बल्कि उनको ये भी यकीन नहीं हो रहा था कि हर्ष वाकई उनको पसंद कर सकते हैं, उनसे प्यार कर सकते हैं। और उनसे शादी करना चाहते हैं।

भारती अपने मोटापे की वजह से यह सोचती थी कि कोई भी पतला और स्मार्ट लड़का उन्हें प्यार क्यों करेगा? इसलिए वह प्यार मोहब्बत के बारे में कभी सोचती ही नहीं थीं। और न ही किसी राजकुमार की ख्वाहिश रखती थीं। उन्हें ये लगता था कि उनके घरवाले भारती की ही तरह किसी मोटे लड़के के साथ उनकी शादी कर देंगे। और भारती इस बात से सहमत भी थीं। लेकिन जब हर्ष ने भारती को लव लेटर भेजा, जिसमें आई लव यू लिखा हुआ था तो यह देखकर भारती हैरानी में पड़ गईं। उन्हें कभी नहीं लगा था कि हर्ष जो उनके बहुत अच्छे दोस्त हैं, वो उन्हें प्रपोज़ भी कर सकते हैं। भारती का कहना है कि हर्ष ने ही उन्हें बताया कि प्यार क्या होता है। और हर्ष ने ही उन्हें प्यार करना सिखाया।और हर्ष ने ही भारती को ये एहसास दिलाया कि कोई ऐसा भी है जो उनकी बहुत ज़्यादा क़दर करता है, और उन्हें दिल से अपनाना चाहता है।

यह भी पढ़ें – प्यार में बार बार ऐसे टूटा था सलमान खान का दिल

जहां भारती हर्ष के प्रपोजल को लेकर काफी हैरान थीं। वही हर्ष का कहना था कि भारती एक बहुत अच्छी और प्यारी लड़की है। तो क्या हुआ वह थोड़ी सी मोटी है। उन्होंने भारती के मोटापे को नहीं देखा, सिर्फ उनका दिल देखा। उनकी पर्सनालिटी देखी और उनका नेचर देखा। जो बहुत ही ज्यादा अच्छा है। इस तरह से हर्ष और भारती ने ज़िन्दगी भर के लिए एक दूसरे का होने का फैसला कर लिया।

प्यार और शादी का फैसला करने के बाद भी अभी दोनों की मुश्किलें आसान नही हुई थीं। जिस तरह से फिल्मों में इमोशनल सीन और हीरो हीरोइन की शादी में रुकावट आती है। उसी तरह भारती और हर्ष की लव स्टोरी में भी दोनों के घर वाले विलेन बन गए थे। हर्ष और भारती ने जब अपने-अपने घरवालों को एक दूसरे के बारे में बताया तो दोनों के घरवालों ने इस रिश्ते से इंकार कर दिया। दोनों के घरवालों ने कहा ये शादी कभी नही हो सकती। और सबसे ज्यादा भारती के परिवार (Bharti Singh Family) वाले इस शादी के Against थे। लेकिन हर्ष और भारती ने हार नहीं मानी, और अपने इरादे पर अटल थे। तब इनके सच्चे प्यार के आगे दोनों परिवार को हार माननी पड़ी। और भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया की शादी के लिए राज़ी होना पड़ा।

Bharti Singh Ki Love Story Kaisi Hai | Bharti Singh Love Story | Bharti Singh Age

भारती और हर्ष ने 3 दिसंबर 2017 में गोवा में शादी (Harsh and Bharti Wedding) कर ली। इन दोनों की शादी के 4 साल हो गए। और भारती बताती हैं कि शादी के बाद भी हर्ष और भारती खूब हंसी मजाक और मस्ती करते हैं। और उनका प्यार कम नहीं हुआ, बल्कि बढ़ता ही जा रहा है।

यह भी पढ़ें – विराट अनुष्का की लव स्टोरी ऐसे हुई शुरू

भारती का कहना है कि हर्ष गुजरात के हैं फिर भी पंजाब वालों से ज़्यादा खर्च करने में आगे हैं। भारती ने बताया कि एक दिन उन्हें एक पर्स पसन्द आया था। जो महंगा होने की वजह से उन्होंने नही लिया था। और दूसरे दिन हर्ष वही पर्स जो 4 लाख का था, भारती के लिए लेकर आ गए। भारती ने ये भी बताया कि हर्ष को उनके हाथ के बने गोभी के पराठे बहुत पसंद हैं। वह कहीं भी जाते हैं तो भारती से गोभी के पराठे बनाने को कहते हैं। और वह गाउन में भी उनके लिए पराठे बनाती हैं। दोनों एक दूसरे का बहुत ख्याल रखते हैं। इसे कहते हैं असली लव स्टोरी शादी से पहले भी और शादी के बाद भी।

शादी के बाद भारती और हर्ष की खूबसूरत जिंदगी और भी ज्यादा खूबसूरत होने वाली है क्योंकि भारती ने खुद सोशल मीडिया पर बताया कि वह मां बनने वाली हैं। भारती की प्रेगनेंसी के 6 महीने हो गए हैं। और बहुत ही जल्द उनके घर एक नन्हीं सी या फिर नन्हां सा कोई मेहमान आने वाला है। भारती का कहना है कि उन्हें उनकी ही जैसी एक प्यारी सी बेटी चाहिए। वह और उनके पति हर्ष बहुत ही ज्यादा खुश हैं। इसलिए मीडिया के जरिए खुद ही लोगों को प्रेगनेंसी की ख़बर सुनाकर अपनी खुशी का इजहार कर रहे हैं।

Bharti Singh Ki Kahani | Bharti Singh Love Story Hindi | Bharti Singh and Haarsh Limbachiyaa Love Story in Hindi

यह भी पढ़ें – अंकिता लोखंडे और विक्की जैन की लव स्टोरी 

भारती का कहना है जब से उन्होंने हर्ष को बाप बनने के बारे में बताया है, वह और भी ज्यादा भारती को चाहने लगे हैं। उनका ख्याल रखने लगे हैं और उनके हर नखरे उठा रहे हैं। प्रेगनेंसी की खबर आने से दोनों का प्यार और भी ज्यादा गहरा हो गया है।

Moral – सच्ची मोहब्बत कभी शारीरिक खूबसूरती नहीं देखती। वह तो बस एक सच्चे और दिल के अच्छे इंसान से हो जाती है। और जब होती है तो वह हमेशा हमेशा के लिए अटूट हो जाती है। जैसे हर्ष को भारती से हुई। 

Leave a Comment

Translate »
error: Content is protected !!