सांवले रंग के कारण समाज ने ठुकराया तो दोस्त ने अपनाया – Bachpan ka Pyar Hindi

Bachpan ka Pyar Hindi Complete Love Story in Hindi – Complete Love Hindi Story – Romantic Love Story – Bachpan ka Pyar Cute Love Story

Bachpan ka Pyar Hindi :

दोस्तों बचपन से ही हमने काले गोरे का भेदभाव देखा है। लेकिन यह भेदभाव लड़कियों में ज्यादा देखने को मिलता है। लड़के अगर सांवले हैं तो उन्हें यह कहा जाता है कि “अरे यह तो लड़का है पढ़ लिखकर अच्छा कामाएगा तो अच्छे से अच्छी लड़की मिल जाएगी। और अगर लड़की सांवली है तो यह कह कर ताना दिया जाता है कि “कौन से घर जाएगी”?

इस प्रेम कहानी का भी सबसे अहम हिस्सा सांवलापन ही है। तो आइए जानते हैं बचपन की इस लव स्टोरी को जिसमे लड़का और लड़की दोनों सांवले हैं। लेकिन दोष सिर्फ लड़की को ही दिया जाता है।

Bachpan ka Pyar Complete Love Story in Hindi

यह कहानी है ज़ीशान और रानी की। ज़ीशान एक सांवले रंग का लड़का था। जो बहुत बड़ी फैमिली में रहता था। उसकी फैमिली में उसके अम्मी अब्बू के साथ-साथ चार भाई और तीन बहने थीं। इसके अलावा चाचा चाची भी साथ ही में रहते थे। ज़ीशान के अब्बू की रेलवे में सरकारी नौकरी थी, इसलिए इनके घर में पैसों की कोई कमी नहीं थी।

इसी तरह रानी भी सांवले रंग की थी। लेकिन रानी की फैमिली ज्यादा बड़ी नहीं थी। रानी के घर में उनकी अम्मी अब्बू के साथ साथ दो बहने और दो भाई थे। और यह लोग बहुत अमीर भी नहीं थे, बस मेहनत करके अपना घर चलाते थे।

रानी जीशान के मामू की बेटी थी और बचपन से ही जीशान के घर आया करती थी। कभी-कभी तो वह महीने के 15 दिन ज़ीशान के घर और बाकी के 15 दिन अपने अम्मी अब्बू के घर रहा करती थी। रानी के घरवाले रानी के सांवले पन को लेकर बहुत ज़्यादा परेशान रहते थे कि इस लड़की को कौन ब्याह कर ले जाएगा। इस बात का ताना भी रानी को बचपन से ही सुनना पड़ता था।

रानी के घर वाले हो या बाहर वाले सभी उसके सांवलेपन का ताना उसे देते रहते थे। जबकि इसमें उसकी कोई गलती नहीं थी। इन सब से रानी परेशान रहती थी। लेकिन फिर वह सबकी बातें सुन- सुन कर इन सब बातों की आदी बन चुकी थी। और सारी बातों को इग्नोर करने लगी थी। लेकिन जब हद से ज़्यादा उसे परेशान किया जाता तो वह परेशान होकर ज़ीशान के घर चली जाती थी।

Bachpan ka Pyar Complete Love Story in Hindi – Complete Love Hindi Story – Bachpan ka Pyar Romantic Love Story in Hindi

ज़ीशान के घर पर रानी को बहुत अच्छा लगता था। यहां आकर वह अपना सारा दुख दर्द भूल जाती थी। यहां उसे कोई भी उसके सांवलेपन का एहसास नहीं दिलाता था और सभी लोग उससे बहुत प्यार करते थे। लेकिन रानी के ज़ीशान के घर आने की सबसे बड़ी वजह खुद ज़ीशान था। रानी और ज़ीशान बचपन से ही बहुत अच्छे दोस्त थे। रानी ज़ीशान एक साथ खेलते, हंसते-मुस्कुराते थे। रानी को ज़ीशान के साथ खेलना और बातें करना बहुत अच्छा लगता था।

यह भी पढ़ें  मजबूरी में डॉक्टर ने दिया धोखा

जब रानी ज़ीशान के घर आती थी तो ज़ीशान जब तक उसके साथ खेलता और उसे हंसाता था तो वह बहुत खुश रहती थी। लेकिन ज़ीशान भी बहुत शरारती था। जब वह देखता रानी बहुत खुश नजर आ रही है तो उसे परेशान करने लग जाता। कभी उसकी चोटी खींचकर भाग जाता तो कभी उसको अजीब अजीब शक्ल बनाकर चिढ़ाने लग जाता। कभी उसे पंच मार कर भागता, तो कभी उसकी चप्पलें छुपा देता। जब रानी बहुत ज़्यादा परेशान और मायूस हो जाती तो फिर ज़ीशान उसे मनाने के लिए खुद भी परेशान हो जाता। और जब रानी का गुस्सा कम नहीं होता तो वह उसको मनाने के लिए कान पकड़ कर माफी मांगता। और अगर फिर भी ना मानती तो वह चॉकलेट खरीदकर उसे लाकर देता।

यह सब देखकर रानी ज़्यादा देर ज़ीशान से नाराज नहीं रह पाती थी और जल्दी से खिलखिलाकर हंस देती थी। उसकी खिलखिलाती हुई मुस्कान को देखकर ज़ीशान भी बहुत ज़्यादा खुश हो जाता। बचपन से ही ज़ीशान रानी की बहुत परवाह करता था। अगर उसके बारे में या उसके सांवलेपन के बारे में कोई उसे बुरा कह देता तो ज़ीशान उससे लड़ जाता, और उसे मुंह तोर जवाब देता। ज़ीशान रानी के बारे में एक लफ्ज़ भी गलत नहीं सुन सकता था। यह देखकर रानी भी बहुत खुश रहती थी।

ज़ीशान के घर में उसके बड़े भाई की शादी होने वाली थी। इसलिए रानी शादी वाले घर में कुछ दिन पहले से ही रहने आई थी। शादी की चहल-पहल रानी को बहुत पसंद थी। इसलिए वह शादी की तैयारियों में शामिल होने आ गई थी। लेकिन ज़ीशान रानी को सारा दिन तंग करता रहता था। कभी-कभी तो रानी को बहुत ही ज्यादा गुस्सा आ जाता था।

एक दिन तो ऐसा हुआ कि ज़ीशान को अपनी हरकत पर बहुत ही ज़्यादा पछतावा हुआ, और सबसे उसे डांट भी पड़ी। ज़ीशान रानी को तंग कर रहा था। उसे बार-बार छेड़ रहा था। उससे जान छुड़ाने के लिए रानी ने खुद को एक कमरे में बंद कर लिया, और खिड़की से उसे चिढ़ाने लगी। ज़ीशान उसे डराने के लिए एक लोहे की सरिया ले आया और खिड़की से डाल कर उसे डराने लगा। रानी उस सरिये को खींचने के लिए आगे बढ़ी और सरिया उसके हाथ में घुस गया। रानी ज़ोर से चीखी। रानी के हाथ में बहुत ज़्यादा चोट लग गई थी और बहुत खून बहने लगा था। ज़ीशान को इस हरकत के लिए बहुत ज्यादा डांट पड़ी। रानी को डॉक्टर के पास ले जाया गया।

ज़ीशान को अपनी हरकत पर बहुत ज़्यादा शर्मिंदगी महसूस हुई। जैसे ही रानी डॉक्टर के यहां से घर वापस आई। ज़ीशान ने रानी से बहुत माफी मांगी, और कहा कि आइंदा से वह कभी ऐसी हरकत नहीं करेगा, जिसकी वजह से रानी को कोई तकलीफ पहुंचे। रानी ने ज़ीशान को हंसकर माफ कर दिया, और कहा इसमें तुम्हारी गलती नहीं है। वह सिर्फ एक हादसा था। मैं जानती हूं तुमने जानबूझकर कुछ नहीं किया। यह सुनकर ज़ीशान बहुत खुश हुआ और रानी का और भी ज़्यादा ख्याल रखने लगा। ज़ीशान रोज़ अपनी साइकिल पर रानी को बिठाकर उसे डॉक्टर के पास ले जाता और ड्रेसिंग करवाता।

जिस दिन ज़ीशान के भाई की शादी थी उस दिन रानी का हाथ पूरी तरह से ठीक हो चुका था। रानी ज़ीशान के भाई की बारात में जाने के लिए तैयार हो चुकी थी। ज़ीशान भी तैयार था और ज़ीशान की नजरें रानी पर से हट ही नहीं रही थीं। आखिरकार उसने रानी से कह दिया कि “रानी मैं तुमको चाहने लगा हूं। तुम मुझे बहुत अच्छी लगती हो। और मैं नहीं जानता कि यह कब हुआ, लेकिन आज मुझे इस बात का बहुत ज्यादा एहसास हुआ है। दुनिया की नजरों में तुम जैसी भी हो, लेकिन मेरी नजरों में तुम दुनिया की सबसे खूबसूरत लड़की हो”।

यह भी पढ़ें  मेरी दो बेटी है कैसे कर ले तुमसे शादी

यह सुनकर रानी खुश हुई और शर्म से पानी पानी हो गई। रानी की खुशियां उसकी आंखों से झलक रही थीं। लेकिन शर्म के मारे उस वक्त वो वहां से भाग निकली। लेकिन बाद में उसने भी ज़ीशान से अपने दिल की बात कही। रानी ने ज़ीशान को उसके प्रपोजल का जवाब दिया और कहा “मैं भी तुमसे बहुत मोहब्बत करती हूं। आज से नहीं बचपन से, लेकिन बस कहने से डरती थी कि कहीं हमारी दोस्ती भी ना खत्म हो जाए”। इतना कहने के बाद दोनों बहुत ज़्यादा खुश हुए।

इस बात का पता जब दोनों के घर वालों को चला तो ज़ीशान के घर वाले तो मान गए। लेकिन रानी के घर वाले परेशान थे कि ज़माने वाले क्या कहेंगे। फिर ज़ीशान की अम्मी ने रानी के घर वालों को समझाया और उन्हें भी शादी के लिए राजी कर लिया।

Bachpan ka Pyar Complete Love Story in Hindi – Complete Love Hindi Story – Cute Love Story in Hindi

रानी की खुशी का कोई ठिकाना नहीं था। उसको इस बात का अंदाजा नहीं था कि उस जैसी सांवले रंग की लड़की से भी कोई इतना प्यार कर सकता है। उसको नहीं पता था कि उसके लिए उसकी जिंदगी में भी एक ऐसा हीरो आएगा जो उसकी हर खुशी के लिए दुनिया से लड़ जाएगा। रानी और ज़ीशान की शादी बड़ी धूमधाम से हुई और उनकी लव स्टोरी पूरी हो गई।

यह भी पढ़ें  प्यार और धोखा

Moral – दोस्तों किसी को भी उसके रंग रूप से उसको नीचा नहीं दिखाना चाहिए। क्योंकि हर इंसान स्पेशल होता है। हमारे लिए नहीं तो किसी और के लिए। ऊपर वाले ने सबके लिए किसी ना किसी को बनाया है। और रंग रूप का मजाक तो कभी नहीं बनाना चाहिए। क्योंकि हम सब एक ही रब के बनाए हुए हैं। अगर हम अपने रब की बनाई हुई चीज़ का मज़ाक उड़ाएंगे तो उस रब को भी बुरा लग सकता है। और वह हमसे हमारी खूबसूरती छीन भी सकता है।

Leave a Comment

Translate »
error: Content is protected !!