लव मैरिज टूटने पर, खुद को किया बर्बाद – Dhokebaaz Pyar Incomplete Love Story

Dhokebaaz Pyar Incomplete Love Story in Hindi – Pahle Pyar ka Pahla Gam – Dhokebaaz Pyar Adhuri Mohabbat

Dhokebaaz Pyar Incomplete Love Story :

दोस्तों आपने बहुत सी लव स्टोरी के बारे में देखा और सुना होगा कि लोग प्यार में खुद को बदल डालते हैं। बुरे इंसान से अच्छे इंसान बन जाते हैं। लेकिन किसी को आप ने प्यार में नाकाम होने की वजह से खुद को बर्बाद कर लेना और अच्छे इंसान से बुरा बन जाना। बहुत ही कम सुना होगा। तो आइए जानते हैं एक नाकाम और बर्बाद लवस्टोरी के बारे में।

जुनैद नाम का लड़का एक गांव में रहता था। जुनैद एक पैसे वाली फैमिली से Belong करता था। उसके अब्बू एक सरकारी रेलवे कैशियर थे। और अम्मी भी काफी अच्छे और पढ़े-लिखे खानदान से थीं। इसके अलावा जुनैद के भाई बहन भी थे। जुनैद अपने भाई बहनों में सबसे बड़ा था और सबका लाडला भी था।

Dhokebaaz Pyar Incomplete Love Story

जुनैद के अब्बू के एक दोस्त थे। जो जुनैद के अब्बू की परिवार से बहुत ज्यादा करीब थे। यह दोनों एक दूसरे को बहुत मानते थे। दोनों की फैमिली एक दूसरे के यहां काफी आती जाती रहती थी। जुनैद के अब्बू के दोस्त की एक प्यारी सी बेटी ज़ीनत थी, जिसे जुनैद के अब्बू बहुत चाहते थे और अपनी बेटी से बढ़कर मानते थे।जुनैद और ज़ीनत बचपन में एक साथ खेला करते थे और बहुत अच्छे दोस्त थे। जुनैद के अब्बू यह चाहते थे कि उनकी दोस्ती रिश्तेदारी में बदल जाए। ताकि दोनों फ़ैमिली एक दूसरे से हमेशा के लिए जुड़ी रहें।

जुनैद के अब्बू ने जुनैद को पढ़ने के लिए शहर भेज दिया। वह अपनी नानी के यहां रहकर पढ़ाई करता था। छुट्टियों में जब भी जुनैद अपने घर आता तो ज़ीनत के घर खेलने जरूर जाता। उनके बचपन के दौरान ही जुनैद के अब्बू ने ज़ीनत के अब्बू से ज़ीनत का रिश्ता अपने बेटे जुनैद के लिए मांग लिया। और ज़ीनत के अब्बू भी खुशी-खुशी मान गए। फिर दोनों की बचपन में ही मंगनी कर दी थी।

जुनैद और ज़ीनत अभी बहुत छोटे थे। इसलिए उन दोनों को इन सब चीजों का बिल्कुल भी किसी तरह का अहसास नहीं था। जुनैद अपनी पढ़ाई पूरी करने अपनी नानी के घर आ गया। और उधर ज़ीनत भी अपनी पढ़ाई पूरी कर रही थी।

ज़ीनत जितनी ज्यादा दिखने में खूबसूरत थी उतनी ही नेचर में भी प्यारी थी। उसकी बातें इतनी ज्यादा मीठी थीं कि हर कोई उससे खुश रहता था। जुनैद के घरवाले ज़ीनत को बहुत ज्यादा चाहते और पसंद करते थे।

यह भी पढ़ें  इज़हार न करने पर प्यार का अंजाम

जुनैद और ज़ीनत जैसे-जैसे बड़े होने लगे उनके एहसास भी बढ़ने लगे। और दोनों को यह तो पता ही था कि बड़े होकर उन्हें एक दूसरे का हो जाना है। लेकिन छोटे थे तो एहसास कम था। और जब बड़े हुए तो यह दोनों एक दूसरे को और भी ज्यादा पसंद करने लगे। एक दूसरे से बातें करना, उन बातों की कदर करना, और एक दूसरे की पसंद का ख्याल रखने लगे। दोनों दिल ही दिल में बहुत खुश रहने लगे थे। और उस वक्त का बेताबी से इंतजार करने लगे, जब इन दोनों की शादी होनी है।

जुनैद अगर अपनी पढ़ाई की वजह से ज़ीनत से ज्यादा दिन नहीं मिल पाता तो उसे खत लिखता था। और खत में ज़ीनत के लिए प्यार भरी बातें लिखता। जिसे ज़ीनत पढ़ कर बहुत ही ज्यादा खुश हो जाती। ज़ीनत भी जुनैद को खत लिखा करती थी। और कभी-कभी फोन पर इनकी बातें भी हो जाया करती थी।

Dhokebaaz Pyar Incomplete Love Story in Hindi – Pahle Pyar ka Pahla Gam – Dhokebaaz Pyar Adhuri Mohabbat

जुनैद की पढ़ाई अब कंप्लीट होने वाली थी। इस साल उसके बीकॉम का फाइनल ईयर था। इसलिए जुनैद के घर में उसकी शादी की बातें होने लगी थी। जुनैद के अब्बू ने ज़ीनत के अब्बू से कहा कि जैसे ही जुनैद का रिजल्ट आ जाए, जुनैद और ज़ीनत की शादी कर देते हैं। ज़ीनत के अब्बू ने भी हां कर दी। इधर ज़ीनत भी बहुत खुश थी और उधर जुनैद भी। और क्यों ना हो? आखिरकार दोनों की मोहब्बत उन्हें मिलने वाली थी।

उधर जुनैद बहुत ही अच्छे नंबरों से पास हो गया। उसने अपने पास होने की खबर सबसे पहले ज़ीनत को दी। और उसके बाद अपने घर वालों को दी। सब जुनैद से बहुत खुश थे, क्योंकि जुनैद एक ऐसा होनहार लड़का था, जो पढ़ लिखकर बहुत काबिल बन चुका था। उसके अंदर कोई बुरी लत या कोई बुरी आदत ना थी। और अब जुनैद की नौकरी भी पक्की थी। सब जानते थे कि जुनैद अपने अम्मी अब्बू का बहुत बड़ा सहारा बनेगा।

सब लोग बहुत खुश भी थे और जुनैद और ज़ीनत की शादी की तैयारियों में लगे हुए थे,  लेकिन अचानक से खबर आई कि ज़ीनत के अब्बू की मौत हो गई है। उन्हें अचानक से हार्ट अटैक आया और वह दुनिया छोड़कर चले गए।

ज़ीनत के अब्बू की मौत की वजह से जुनैद और ज़ीनत की शादी कुछ दिनों के लिए रोक दी गई। लेकिन जब कुछ दिन बीत गये तो जुनैद के अब्बू ने ज़ीनत की अम्मी से दोनों की शादी की बात की। ज़ीनत की अम्मी ने कहा ठीक है भाई साहब। शादी तो होनी ही है।

फिर से दोनों की शादी की तैयारियां होने लगीं। आज तो जुनैद दूल्हा बन रहा था। उसकी खुशी तो उसकी आंखों के साथ-साथ सेहरे की लड़ियों में भी दिख रही थी। उसकी मुस्कुराहट के साथ-साथ सेहरे की कलियां भी मुस्कुरा रही थीं। बस अब बारात निकलने ही वाली थी।

यह भी पढ़ें  बेटी से की नफरत तो मिली मौत

इससे पहले की बारात दरवाजे से बाहर निकलती। ज़ीनत की अम्मी ने फोन करके कहा कि वह इस शादी से इंकार करती हैं। उनके जीते जी यह शादी हरगिज़ नहीं हो सकती। यह सुनकर सभी लोग हैरान हो गए और अपना अपना दिल थाम कर बैठ गए। और जुनैद का तो जैसे दिमाग ही एकदम से खराब हो गया हो। वह सिर्फ एक टक देख रहा था और बिल्कुल पत्थर हो चुका था। किसी की बात नहीं सुन रहा था। जैसे उसकी दुनिया ही खत्म हो गई हो। लेकिन फिर जुनैद के अब्बू ने जुनैद को तसल्ली दी कि वह ज़ीनत से और उसकी अम्मी से बात करेंगे। सब ठीक हो जाएगा। तब जुनैद को थोड़ा होश आया। उसे लगा ज़ीनत भी उसके प्यार में तड़प रही होगी। उसकी अम्मी कुछ भी कहें, लेकिन ज़ीनत इस शादी के लिए इनकार नहीं करेगी। उसे अपने प्यार पर पूरा भरोसा था, लेकिन उसका यह यकीन  गलत था।

जुनैद के अब्बू ने ज़ीनत की अम्मी को बहुत मनाने की कोशिश की, पर वह नहीं मानी। तब जुनैद के अब्बू ने कहा ठीक है अगर ज़ीनत इस रिश्ते के लिए इंकार कर देगी तो वह चले जाएंगे। जुनैद के अब्बू ने ज़ीनत से पूछा कि वह क्या चाहती है? तो ज़ीनत ने अपनी नजरें झुकाकर कहा जो उसकी अम्मी का फैसला है, वही उसका भी होगा। ज़ीनत और ज़ीनत की अम्मी ने बिना कोई वजह के रिश्ते से इंकार कर दिया।

वजह चाहे जो भी रही हो, लेकिन ज़ीनत का इंकार जुनैद के दिल पर चोट कर गया। और जुनैद बहुत ज्यादा दुखी और सदमे में हो गया। ज़ीनत के जाने से जैसे उसने अपनी पूरी दुनिया ही खत्म कर ली हो। उसे अपनी फैमिली की भी परवाह ना थी। यहां तक कि उसे अपने अम्मी अब्बू का भी ख्याल ना रहा और जुनैद एक बुरी लत में पड़ गया। उसने स्मैक पीना शुरू कर दिया। और यह भी नहीं सोचा कि वह अपनी फैमिली और अम्मी अब्बू का सबसे बड़ा सहारा है। कई बार तो उसने अपनी जान भी देने की कोशिश की। लेकिन उसके घर वालों ने उसे बचा लिया। जुनैद के पास जो ज़ीनत के भेजे हुए खत थे। वह उन्हें संभाल कर रखता और उन्हें देखकर दिन भर रोता। उसे ज़ीनत के बिछड़ने के ग़म के आगे किसी की भी परवाह ना थी। जितना ज्यादा जुनैद अच्छा और होनहार था। उतना ही वह बुरा बन चूका था। उसकी स्मैक पीने की आदत पूरे गांव में फैलने लगी थी और उसके घर की बदनामी होने लगी थी। लेकिन उसे किसी भी चीज की भी परवाह न थी। उसकी सारी पढ़ाई धरी की धरी रह गई थी।

Dhokebaaz Pyar Incomplete Love Story in Hindi – Pahle Pyar ka Pahla Gam – Adhuri Mohabbat

उसके घर वाले काफी परेशान रहने लगे। और यह सोचकर जुनैद की शादी एक लड़की रूबी से कर दी कि शादी के बाद यह शायद सुधर जाए। लेकिन ऐसा ना हुआ। शादी के बाद भी उसकी स्मैक की आदत ना गई, बल्कि और बढ़ती ही गई। जुनैद के साथ-साथ उसकी बीवी रूबी की भी जिंदगी बर्बाद हो गई।

जब तक जुनैद के अब्बू ज़िंदा थे। जुनैद और उसकी फैमिली के खर्च की जिम्मेदारी उठाते थे। लेकिन उनके जाने के बाद जुनैद ने चोरी भी करनी शुरू कर दी। उसकी फैमिली पैसों के लिए परेशान रहने लगी। लेकिन जुनैद को सिर्फ अपने नशे की परवाह थी और किसी की नहीं।

Moral – दोस्तों प्यार करना अच्छी बात है। लेकिन जरूरी नहीं कि वह प्यार सिर्फ एक लड़का और लड़की के बीच हो। अगर आपका प्यार आपको ना मिले तो क्या आप उसके लिए खुद के साथ-साथ अपनी फैमिली को भी बर्बाद कर देंगे। सबसे पहला प्यार तो अपने अम्मी अब्बू और अपनी फैमिली से करना चाहिए, क्योंकि एक वही होते हैं, जो बचपन से हमारी जरूरत का और हमारी खुशियों का ख्याल रखते हैं। इसलिए हमारा भी फर्ज है कि हम उनका ख्याल रखें और उनकी परवाह करें।

यह भी पढ़ें  ईंट-पत्थर वाला प्यार

Leave a Comment

Translate »
error: Content is protected !!